WI vs IND ODI Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अचानक वापस लौट गए हैं। उन्हें वनडे सीरीज के लिए सिलेक्ट किया गया था, लेकिन टेस्ट सीरीज के बाद मैनेजमेंट ने उन्हें अचानक आराम देने का फैसला किया है, जिसके बाद वह आर अश्विन, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत और नवदीप सैनी के साथ स्वदेश लौट आए हैं।
दूसरे टेस्ट में चटकाए थे 5 विकेट
दरअसल, मोहम्मद सिराज जबरदस्त फॉर्म में हैं। टेस्ट सीरीज में इस गेंदबाज ने कमाल की गेंदबाजी की। सिराज ने दूसरे टेस्ट मैच में 5 विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें टेस्ट में पहली बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। पहले टेस्ट में भी सिराज ने 2 विकेट निकाले थे, जहां स्पिनर्स को सबसे ज्यादा मदद थी।
और पढ़िए – वेस्टइंडीज के खिलाफ कौन करेगा विकेटकीपिंग? ईशान-सैमसन में किसे मिलेगा मौका
सिराज को क्यों दिया गया आराम?
वर्कलोड को देखते हुए बीसीसीआई ने सिराज को आराम देने का फैसला किया है। क्योंकि टीम इंडिया को आगे एशिया कप और विश्व कप खेलना है, जिसमें सिराज एक महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। अब तक तक उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
सिराज ने लगातार शानदार प्रदर्शन किया है
मोहम्मद सिराज वेस्टइंडीज दौरे से पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट समेत मैच में कुल 5 शिकार किए थे। इससे पहले सिराज ने आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था और 14 मैचों में 19 विकेट निकाले थे। ये उस सीजन में आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, इसके बाद भी आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई थी।
वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
ईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
12 mins agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
12 mins agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
35 mins agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
41 mins agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
1 hr agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
1 hr agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
2 hrs agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
2 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines