हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs IND: 'मुझे उम्मीद नहीं थी', टेस्ट टीम में सिलेक्ट होने पर इस खिलाड़ी ने जताई हैरानी

विज्ञापन

WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नवदीप सैनी की टीम इंडिया में वापसी हुई है। पेसर मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, ऐसे में उनकी जगह सैनी को टेस्ट सीरीज में भारत की प्लेइंग इलेवन में तीसरे सीमर के रूप में मौका मिल सकता है। ये युवा खिलाड़ी काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड गया हुआ है, एयरपोर्ट पर पहुंचते ही नवदीप को टीम में सिलेक्शन की खबर मिली।

नवदीप सैनी बोले- ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी

नवदीप सैनी ने टेस्ट टीम में चुने जाने पर कहा कि ‘मैं यहां पर काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए आया हूं और आज ही लैंड हुआ हूं। जैसे ही मैं एयरपोर्ट से बाहर निकला मुझे ये खबर मिली कि वेस्टइंडीज टूर के लिए मेरा सेलेक्शन हो गया है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी। हां, आईपीएल के दौरान जरूर मैं ड्यूक बॉल से ट्रेनिंग कर रहा था, क्योंकि मुझे लगा कि शायद मुझे नेट बॉलर के तौर पर सेलेक्ट कर लिया जाए या फिर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में स्टैंडबाय के तौर पर रखा जाए।

काउंटी से तैयारी अच्छी होगी

अपने प्रदर्शन को लेकर नवदीप सैनी ने कहा कि ‘वेस्टइंडीज टूर से पहले उम्मीद है यहां पर काउंटी में मुझे एक मैच खेलने का मौका मिलेगा और ये काफी अच्छी तैयारी होगी। ये मेरा दूसरा वेस्टइंडीज का दौरा होगा। पिछली बार मुझे खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार उम्मीद है।’

विज्ञापन

नवदीप सैनी का क्रिकेट करियर

नवदीप सैनी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तभी से वह टीम से बाहर चल रहे हैं। सैनी 2 टेस्ट मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। वह 8 वनडे में 6 और 11 टी20 मुकाबलों में 13 शिकार कर चुके हैं। आईपीएल में यह गेंदबाज 32 मैचों मं 23 विकेट निकाल चुके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तानी), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल , मो. सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

पहला टेस्ट- 12 जुलाई से 16 जुलाई तक
दूसरा टेस्ट- 20 जुलाई से 24 जुलाई तक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola