WI vs IND: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज पर टीम इंडिया ने 2-1 से कब्जा कर लिया है। ये सीरीज युवा बल्लेबाज ईशान किशन के लिए बेहद शानदार रही। उन्होंने सीरीज के तीनों मुकाबलों में अर्धशतक जड़े। इस प्रदर्शन के दम पर वह वनडे सीरीज के 3 मैचों में लगातार 3 अर्धशतक लगाने वाले टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाजों के खास क्लब में शामिल हो गए हैं।
ईशान किशन दिग्गजों के खास क्लब में हुए शामिल
किशन ऐसे छठवें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने वनडे सीरीज के 3 मैचों में 50 या फिर उससे ज्यादा रन बनाए हैं। किशन से पहले कृष्णमाचारी श्रीकांत, दिलीप वेंगसरक, मोहम्मद अजहरूद्दीन, एमएस धोनी, श्रेयस अय्यर ये कमाल कर चुके हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1686383961369698304?s=20
वनडे सीरीज के तीनों मैचों में 50 प्लस स्कोर करने वाले भारतीय बल्लेबाज
- कृष्णमाचारी श्रीकांत- 1982 बनाम श्रीलंका
- दिलीप वेंगसरकर- 1985 बनाम श्रीलंका
- मोहम्मद अजहरूद्दीन- 1993 बनाम श्रीलंका
- एमएस धोनी, 2019- बनाम ऑस्ट्रेलिया
- श्रेयस अय्यर- 2020 बनाम न्यूजीलैंड
- ईशान किशन- 2023 बनाम वेस्टइंडीज
https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1686387133836378113?s=20
वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों में किशन ने बनाए 184 रन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में दिखे। उन्होंने तीनों मैचों में अर्धशतक जड़े और कुल 184 रन बनाए। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया है। किशन ने 61.33 की औसत और 111.51 के स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की। पहले वनडे में किशन ने 46 गेंद पर 52 रन, दूसरे वनडे में 55 गेंद पर 55 रन और तीसरे वनडे में 64 बॉल पर 77 रन बनाए।
संबंधित खबरें
अग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
11 mins agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
13 mins agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
52 mins agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
1 hr agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
2 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
2 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
3 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
3 hrs agoधमाकेदार वापसी को तैयार नजर आ रहे हैं ऋषभ पंत, बल्लेबाजी का वीडियो वायरल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines