WI vs IND: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी महीने 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलना है। इसके लिए बीसीसीआई ने 5 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। जिसमें आईपीएल 2023 में धूम मचाने वाले यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई को जगह मिली है, जबकि रिंकू सिंह को चयनकर्ताओं ने दरकिनार किया है। रिंकू सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिलने से उनके कोच मसूद अमिनी निराश हैं।
रिंकू सिंह को मौका दिया जाना था
रिंकू सिंह के कोच मसूद अमिनी को पूरा विश्वास है कि टीम में जगह नहीं मिलने से युवा क्रिकेटर हिम्मत नहीं हारेगा और कड़ी मेहनत करना जारी रखेगा। एक वीडियो बेवसाइट्स को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘मुझे अफसोस तो है, मगर अन्य युवाओं जैसे तिलक वर्मा और यशस्वी जयसवाल को चुना गया, मुझे इसकी खुशी है, लेकिन रिंकू सिंह को मौका दिया जाना चाहिए था।’
रिंकू हार नहीं मानेगा
मसूद अमिनी ने अपने बयान में आगे कहा: ‘रिंकू भी इस बार टीम इंडिया में चयन की उम्मीद कर रहा होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि चयन न होने से वह बहुत ज्यादा निराश नहीं होगा। वह कह रहा होगा, ‘कोई बात नहीं, और मेहनत करूंगा, और क्या’। रिंकू हार नहीं मानेगा, वो मेहनत करेगा, और अच्छा करने की कोशिश करेगा। मुझे यकीन है कि वह यह जरूर पता लगा लेगा कि वह भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने से कहां चूक गया।’
अजीत अगरकर ने चुनी है टीम
दरअसल, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 जुलाई से 3 अगस्त से खेली जाने वाली आगामी पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए 15-सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। यह अजीत अगरकर की अगुवाई वाली भारत की सीनियर चयन समिति द्वारा चुनी गई पहली भारतीय टीम है। ये अजीत अगरकर बौतर चीफ सिलेक्टर पहला फैसला भी है।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: इंडिया की आधी टीम लौटी पवेलियन, श्रेयस अय्यर भी हुए आउट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines