WI vs IND: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है, जहां उसने पहले टेस्ट में 141 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल ने 387 बॉल पर 171 रनों की बड़ी पारी खेली। आईपीएल 2023 में धूम मचाने के बाद टेस्ट डेब्यू में शतक ठोककर जायसवाल ने इंटरनेशनल स्तर पर अपनी छाप छोड़ दी है। जिसके बाद से ही जायसवाल की चर्चा जोरों पर है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिन रहे ब्रैड हॉग ने यशस्वी की तारीफ में बड़ी बात कही।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर ब्रैड हॉग (Brad Hogg) ने जायसवाल की डेब्यू पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस युवा बल्लेबाज ने जिस तरह से टी20 क्रिकेट से टेस्ट क्रिकेट के स्टाइल को ‘अडॉप्ट’ किया, वह काबिलेतारीफ है। हॉग ने यशस्वी जायसवाल के बैकफुट पर खेलने और विकेट के दोनों छोरों का उपयोग करने में उनकी दक्षता की प्रशंसा की।
ब्रैड हॉग ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ में बड़ी बात कही
ब्रैड हॉग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा कि ‘इस वर्ष आईपीएल में बाएं हाथ के बैटर यशस्वी जिस अंदाज में दबदबा बनाया वे उस अंदाज में खेलना पसंद करते हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में एंट्री मारी, वह अंदाज भी मुझे पसंद आया, जिसने मुझे प्रभावित किया, वह बैकफुट पर उनका खेल था। ऑफसाइड पर लेट कट और लेग साइड पर पुल शॉट।’
सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने खेल को ढालने में सक्षम
ब्रैड हॉग ने यशस्वी जायसवाल को टीम इंडिया का फ्यूचर बताया। उन्होंने कहा कि ‘मुझे उनकी यह बात अच्छी लगी कि वे टी20 से क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में अपने खेल को ढालने में सक्षम हैं, उनमें धैर्य है। उन्होंने अपने खेल को रेडबॉल क्रिकेट के अनुरूप किया और भारत के लिए अहम रोल निभाया। वो टीम इंडिया का उज्ज्वल भविष्य है। मुझे यह बात भी अच्छी लगी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने जायसवाल से ओपनिंग कराई और गिल को नंबर तीन पर भेजा।’
ब्रैड हॉग कौन हैं?
दरअसल, ब्रैड हॉग की ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ‘चाइनामैन’ बॉलर रहे। 123 वनडे में 156 और 15 टी20I में 7 विकेट हॉग के नाम पर दर्ज हैं। सात टेस्ट में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 17 विकेट हासिल किए थे। आईपीएल में वह केकेआर का हिस्सा रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
20 mins agoLIVE: बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, अर्शदीप सिंह के हाथ में गेंद
1 hr agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines