Avesh Khan: टीम इंडिया को 12 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा करना है। इस सीरीज के लिए नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया से बाहर चल रहे आवेश खान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। आवेश को उम्मीद है कि चयनकर्ता उन पर ध्यान देंगे और वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी टीम में वापसी होगी।
आवेश खान ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में बताया कि ‘मैं वहाँ होने की उम्मीद कर रहा हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर चयन मेरे हाथ में नहीं है, उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ता है। मैं वापसी करना चाहता हूं और बस ऐसा करने की उम्मीद कर रहा हूं।’
और पढ़िए – नजम सेठी ने मान ली हार, बोले- विवाद का कारण नहीं बनना चाहता
मैं महत्वपूर्ण ओवर 4 या 5वां ओवर करता हूं
आवेश खान ने आगे भी कहा कि ‘भले ही आईपीएल 2023 सीजन मेरे मानक के अनुसार अच्छा नहीं रहा, फिर भी मैंने अपनी इकॉनमी रेट बनाए रखी, जो 10 से कम है। मैं महत्वपूर्ण ओवर 4 या 5वां ओवर करता हूं और बाद में डेथ ओवर करता हूं।’ आवेश खान ने पिछले साल टी20 विश्व कप की तैयारी में भारत का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन लास्ट में उन्हें हटा दिया गया था।
आईपीएल 2023 में नहीं किया था अच्छा प्रदर्शन
आवेश खान का आईपीएल 2023 सीजन भी निराशाजनक रहा था, लेकिन फिर भी उन्हें वापसी की उम्मीद है। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ आठ विकेट लिए थे।
और पढ़िए – नाथन लियोन ने मोईन अली के लिए जताई सहानुभूति, बोले- ‘चोट के साथ गेंदबाजी करना आसान नहीं’
वेस्टइंडीज दौरे का पूरा शेड्यूल ( WI vs IND full schedule)
12 से 16 जुलाई, पहला टेस्ट, डोमिनिका
20 से 24 जुलाई, दूसरा टेस्ट, त्रिनिदाद
27 जुलाई, पहला वनडे, बारबाडोस
29 जुलाई, दूसरा वनडे, बारबाडोस
1 अगस्त, तीसरा वनडे, त्रिनिदाद
3 अगस्त, पहला टी-20, त्रिनिदाद
6 अगस्त, दूसरा टी-20, गुयाना
8 अगस्त, तीसरा टी-20, गुयाना
12 अगस्त, चौथा टी-20, फ्लोरिडा
13 अगस्त, पांचवां टी-20, फ्लोरिडा 1
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines