WI vs IND: टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में शतक ठोक सभी को चौंका दिया। दूसरी टेस्ट की पहली पारी में भी जायसवाल ने कमाल किया और 74 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए। इस शादनार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि जायसवाल में एक बड़ी कमी है, जिसे उनको दूर करना चाहिए।
आकाश चोपड़ा ने बताई ये कमी
आकाश चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘यशस्वी जायसवाल के अंदर एक थोड़ी कमी है। बाहर जाती गेंदें उन्हें परेशान करती हैं। उम्मीदें ये होंगी कि वो अपने स्ट्रेंथ पर खेलें, लेकिन अब इस तरह की गेंदें उनके खिलाफ काफी ज्यादा डाली जाएंगी। उन्हें इसके लिए अब तैयार रहना होगा। मुझे पूरा भरोसा है कि वो अपनी इस कमी को दूर कर लेंगे।’
बाहर जाती गेंद पर आउट हुए थे यशस्वी जायसवाल
दरअसल, दूसरे टेस्ट की पहली पारी में यशस्वी जायसवाल को जेसन होल्डर ने परेशान किया। होल्डर ने एक शानदार स्पेल डालकर आखिरकार जायसवाल को फंसा लिया था। होल्डर ने एक लेंथ पकड़े रखी थी और वह लगातार बाहर जाती गेंदें डाल रहे थे, लंबे समय तक क्रीज पर टिकने के बाद जब जायसवाल ने होल्डर के खिलाफ प्रहार करने की कोशिश की तो वह बाहर जाती गेंद पर फंस गए और अपना विकेट गंवा दिया।
आउट होने के बाद निराशा थे जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने दूसरे टेस्ट में आउट होनेके बाद निराशा जाहिर की थी। उनका मानना है कि वो इस मुकाबले में शतक लगा सकते थे और उन्होंने एक बेहतरीन मौका गंवा दिया। जायसवाल ने कहा कि हमें लगातार सीखते रहना होगा कि आगे हम क्या बेहतर कर सकते हैं।
टीम इंडिया ने पहले दिन बनाए 288 रन
अगर मैच की बात करें तो भारत ने दूसरे टेस्ट में पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 288 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 87 जबकि रवींद्र जडेजा 36 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी में याजसवाल 57 जबकि कप्तान रोहित शर्मा 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
संबंधित खबरें
आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
10 mins agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
7 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
7 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
7 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
8 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
8 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
9 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
9 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines