WI vs IND: वनडे सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया आखिरी वनडे में बड़े बदलाव कर सकती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी तय मानी जा रही है। जबकि एक ऐसा खिलाड़ी भी टीम में लौट सकता है, जिसने 10 साल से कोई वनडे मैच नहीं खेला। इस खिलाड़ी का नाम जयदेव उनादकट हैं, जिन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में जगह मिली थी।
इस खिलाड़ी की जगह उनादकट को मिल सकता है मौका
जयदेव उनादकट को खराब फॉर्म में चल रहे उमरान मलिक की जगह प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। पहले दो मैचों में उमरान को एक भी विकेट नहीं मिला है। उन्हें सिर्फ 6 ओवर डालने का मौका मिला, इस दौरान वह एक भी विकेट नहीं ले सके और अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। इसलिए माना जा रहा है कि उनकी जगह जयदेव को तीसरे वनडे में आजमाया जा सकता है।
साल 2013 में खेला था आखिरी वनडे मैच
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने साल 2013 में आखिरी वनडे मैच खेला था। उनका आखिरी वनडे मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ कोच्चि में था। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। फिर उनादकट ने घरेलू क्रिकेट में बढ़िया प्रदर्शन किया और टीम इंडिया में वापसी की। उनादकट को आईपीएल 2023 से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जगह मिली थी, लेकिन वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सके थे।
जयदेव उनादकट का क्रिकेट करियर
अगर जयदेव उनादकट के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत के लिए 7 वनडे मैचों में 8 विकेट लिए हैं। वह 10 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिनमें 14 विकेट निकाले थे। 4 टेस्ट मैचों में उनके नाम 3 विकेट दर्ज हैं। खास बात ये है कि उनादकट ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 382 विकेट चटकाए हैं। वह 116 लिस्ट-ए मुकाबलों में 168 विकेट ले चुके हैं।
1-1 की बराबरी पर खड़ी है सीरीज
वेस्टइंडीज और भारत के बीच जारी वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिर दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने वापसी करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया। अब सीरीज का आखिरी मैच त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
रोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
4 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
5 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
5 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
5 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
5 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
6 hrs agoसिर्फ 1 विकेट लेते ही अर्शदीप रच देंगे इतिहास, बनाएंगे 3 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
7 hrs agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines