WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुकाबला 20 जुलाई से शुरू होगा। इस मुकाबले में विराट कोहली मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच देंगे। जैसे ही उनका नाम प्लेइंग 11 में आएगा वह भारत के लिए 500 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। विराट से पहले ये उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और राहुल द्रविड़ हासिल कर चुके हैं।
विराट कोहली का क्रिकेट करियर
टेस्ट- 110, रन 8555
वनडे- 274, रन 12898
टी20- 115, रन 4008
इंटरनेशनल क्रिकेट में 9 खिलाड़ियों ने खेले हैं 500 से ज्यादा मैच
अगर ओवरआलर देखें तो विराट कोहली से पहले 9 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 500 या फिर 500 से ज्यादा मुकाबले खेले हैं। इनमें 3 भारतीय खिलाड़ी हैं। ये सभी दिग्गज अब संन्यास ले चुके हैं। खास बात ये है कि विराट कोहली इस खास लिस्ट के टॉप 10 खिलाड़ियों में एक मात्र एक्टिव प्लेयर हैं।
- सचिन तेंदुलकर – 664 मैच
- महेला जयवर्धने – 652 मैच
- कुमार संगकारा – 594 मैच
- सनथ जयसूर्या – 586 मैच
- रिकी पोंटिंग – 560 मैच
- एमएस धोनी – 538 मैच
- शाहिद अफरीदी – 524 मैच
- जैक्स कालिस – 519 मैच
- राहुल द्रविड़ – 509 मैच
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines