WI vs IND, 2Nd Test: पांचवें दिन ये प्लेयर वेस्टइंडीज को कर देगा तहस-नहस, मोहम्मद सिराज ने की बड़ी भविष्यवाणी
Edited By Bhoopendra Rai

Edited By Bhoopendra Rai

WI vs IND, 2Nd Test: वेस्टइंडीज और भारत के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का आज आखिरी यानी पांचवा दिन है। चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बड़ी भविष्यवाणी की है। सिराज ने कहा कि पांचवे दिन 365 रनों के टारगेट का पीछा कर रही वेस्टइंडीज की बैटिंग लाइन-अप को आर अश्विन तहस-नहस कर देंगे।
मोहम्मद सिराज ने अपने बयान में कहा कि पांचवे दिन अश्विन भारत को जीत दिलाकर 2-0 से सीरीज जिताएंगे। उन्होंने बताया कि विकेट को देखकर लग रहा है कि अश्विन कैरेबियाई पारी को ढहा देंगे, क्योंकि गेंद टर्न ले रही है। सिराज ने ये भी खुलासा किया है कि दूसरे दिन आक्रामक बल्लेबाजी करके बड़ा टारगेट सेट करना भारत की रणनीति का हिस्सा था।
मोहम्मद सिराज ने ईशान किशन द्वारा 34 गेंद पर 52 रनों की पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ईशान आक्रामक बल्लेबाज हैं। पंत नहीं हैं तो वह कुछ हद तक उनकी कमी को पूरा करने में सक्षम हैं। क्योंकि वह गेंद को पीट सकते हैं और मैदान के चारों तरफ स्ट्रोक्स खेल सकते हैं।
त्रिनिदाद टेस्ट की बात करें तो भारत ने त्रिनिदाद टेस्ट पहली पारी में 438 रन बनाए। जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 255 रन पर आलआउट हुए। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 181 रन बनाए और पारी घोषित करके मेजबान टीम को 365 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 57, जबकि ईशान किशन ने 52 रन की पारी खेली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट खोकर 76 रन बना लिए हैं। आखिरी दिन वेस्टइंडीज को कुल 289 रनों की दरकार है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: