WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहा पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत हो गई है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 162 रनों की लीड ले ली है। भारत के लिए पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (143) और कप्तान रोहित शर्मा (103) ने शतक लगाया। रोहित तो आउट हो गए, लेकिन यशस्वी जायसवाल अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं और अगर इसी तरह बल्लेबाजी करते रहे तो वह डेब्यू में शतक के बाद दोहरा शतक भी लगा सकते हैं।
रोहित शतक बनाकर आउट हुए
टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर उतरे थे। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने क्रीज पर खूंटा गाड़ा और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को पस्त कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद वेस्टइंडीज को खेल के दूसरे दिन रोहित शर्मा के रूप में पहला विकेट मिला। रोहित शर्मा ने 221 गेंद पर 103 रन बनाए, लेकिन यशस्वी जायसवाल अभी भी क्रीज पर टिके हुए हैं।
250 बॉल खेल चुके हैं जायसवाल, वेस्टइंडीज के गेंदबाज पस्त
यशस्वी जायसवाल को आउट करने के लिए वेस्टइंडीज ने कुल 9 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन युवा खिलाड़ी क्रीज पर अडिग है। वह रन बनाने के साथ वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को हताश-निराश कर रहा है। लगातार गेंदबाजी के बाद भी वेस्टइंडीज को कोई भी गेंदबाज यशस्वी का विकेट नहीं ले पा रहा। वह दोहरा शतक लगाने की तरफ बढ़ रहे हैं। यशस्वी जायसवा लने 350 गेंदों का सामना करते हुए 143 रन बना लिए हैं। वह 14 चौके भी लगा चुके हैं।
वेस्टइंडीज के लिए इन गेंदबाजों ने बॉलिंग की
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ तेजनारायण चंद्रपॉल और विकेटकीपर जोशुआ डि सिल्वा को छोड़कर सभी खिलाड़ियों ने गेंदबाजी की, लेकिन वह यशस्वी जासवाल के सामने बेबस ही दिखे। सबसे ज्यादा ओवर लेफ्ट ऑर्म स्पिनर जोमेल वारिकन ने डाले। वह अब तक 34 ओवर फेंक चुके हैं, जिनमें उन्होंने 82 रन दिए और शुभमन गिल का शिकार किया।
वेस्टइंडीज ने आजमाए 9 गेंदबाज
- केमार रोच
- अल्जारी जोसेफ
- रहकीम कॉर्नवाल
- जोमेल वारिकन
- जेसन होल्डर
- क्रेग ब्रैथवेट
- एलिक अथानाज़े
- रैमन रैफर
- जर्मेन ब्लैकवुड
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 न बनाए थे। टीम इंडिया के लिए पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 5 विकेट निकाले थे। इसके बाद भारत ने पहली पारी में दूसरे दिन का खेल स्टंप होने तक 2 विकेट खोकर 312 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 103 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल 143 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ विराट कोहली दे रहे हैं, जिन्होंने 96 गेंद खेलकर 36 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के पास 162 रनों की लीड हो चुकी है।
संबंधित खबरें
IPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
16 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
36 mins agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
50 mins agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
1 hr agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
2 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
4 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines