WI vs IND: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू किया और शतक जड़ दिया। वह 143 रन बनाकर नाबाद हैं और डेब्यू में दोहरा शतक लगाने की तरफ बढ़ रहे हैं। पहरले दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यशस्वी ने बताया कि जब वह क्रीज पर कप्तान रोहित के साथ बैटिंग कर रहे थे तब वह पूरी साझेदारी के दौरान सक्रिय रूप से रोहित के साथ बातचीत में शामिल रहे। इस दौरान रोहित शर्मा ने उन्हें स्थिति के हिसाब से बैटिंग करने के टिप्स दिए।
यशस्वी जायसवाल ने अपने बयान में का कि ‘बल्लेबाजी के दौरान मैने रोहित भैया से काफी बातें कीं। वह मुझे समझाते रहे कि इस विकेट पर कैसे बल्लेबाजी करनी है और रन कहां आएंगे। हमारे बीच बहुत अच्छा संवाद था।’
मैच से पहले रोहित शर्मा ने क्या कहा था?
यशस्वी जायसवाल ने इस बात का भी खुलासा किया है कि मुकाबले से पहले रोहित शर्मा ने उनसे क्या कहा था। जायसवाल ने बताया कि ‘मैच से पहले भी, वह मुझसे बात कर रहे थे, मुझसे कह रहे थे ‘तुम्हें यह करना होगा’। इसलिए मैं इस बारे में सोचता रहा कि मुझे मानसिक रूप से कैसे तैयार होना चाहिए और रन बनाने चाहिए। इसलिए, मुझे लगता है कि मैंने इससे बहुत कुछ सीखा है और मैं आगे भी ऐसा करने की कोशिश करूंगा।’
क्या दोहरा शतक लगाएंगे जायसवाल, दिया ये जवाब
21 साल के यशस्वी जायसवाल ने कहा कि ‘इससे बहुत फर्क पड़ता है जब हमारी टीम के अनुभवी खिलाड़ी और दिग्गज (जैसे रोहित, विराट, रहाणे) आपके साथ बैठते हैं, आपसे बात करते हैं… इससे बहुत फर्क पड़ता है क्योंकि मैं उनसे सीखता रहता हूं।’ दोहरा शतक पूरा करने के सवाल पर यशस्वी ने कहा कि ‘मेरा लक्ष्य टीम को तीसरे दिन अच्छी शुरुआत देना है। इसके अलावा, जो होता है, वह होता है।’
पहले टेस्ट का हाल
बता दें कि पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज रोहित और जयसवाल ने पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की, जो वेस्टइंडीज में टेस्ट में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 2 विकेट खोकर 312 रन बनाकर 162 रनों की लीड ले ली है। वेस्टइंडीज पहली पारी में 150 रन पर सिमट गई थी।
संबंधित खबरें
आज होगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच, ये है फ्री में देखने का तरीका
10 mins agoजेम्स एंडरसन को लगा बड़ा झटका, लंकाशायर ने नए कॉन्ट्रैक्ट से किया इनकार
7 hrs agoपहले T20 में इन 3 भिड़ंत पर रहेंगी सबकी नजरें, मैदान पर दिखेगा घमासान!
7 hrs agoप्रियांश आर्या का धमाका, 199 रनों की पारी खेल ठोकी टीम इंडिया की दावेदारी
7 hrs agoIND vs NZ: पहले टी20 मुकाबले पर बारिश का खतरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
8 hrs agoइंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में नहीं खेलेगी पाकिस्तान टीम
8 hrs agoवैभव की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री? इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
9 hrs agoहेगले ओवल में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का होगा दबदबा?
9 hrs agoन्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का T20I रिकॉर्ड? जानें किसका पलड़ा भारी
9 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines