WI vs IND: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहले मुकाबला डोमिनिका में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज टीम के कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि टीम के खिलाड़ी भारतीय टीम को कड़ी चुनौती पेश करें और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करें।

वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रैथवेट ने भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में निरंतरता पर ज्यादा जोर देते हुए कहा कि ‘वो पहले टेस्ट मैच से लेकर दूसरे टेस्ट मैच तक लगातार बेहतर खेल दिखाना चाहते हैं।’

क्रेग ब्रैथवेट ने दिया ये बयान

क्रेग ब्रैथवेट ने अपने बयान में कहा कि ‘हम चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। हमें डॉमिनिकन फैंस से सपोर्ट की उम्मीद है। हमने काफी चर्चा की है कि किस तरह से खेलना है और सबसे अहम चीज है निरंतरता के साथ परफॉर्म करना। हम पहली पारी से लेकर दूसरे टेस्ट मैच तक वही निरंतरता दिखाना चाहते हैं।’

ब्रायन लारा ने जताई ये उम्मीद

कप्तान क्रेग ब्रैथवेट से पहले टीम के परफॉर्मेंस मेंटर ब्रायन लारा ने भी वेस्टइंडीज के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं और काफी प्रभावित कर सकते हैं। खिलाड़ी सही दिशा में जा रहे हैं और भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने से उनका बेस्ट निकलकर सामने आएगा। यह एक युवा टीम है। मुझे लगता है कि कुछ खिलाड़ी इस सीरीज में अपने दम पर काफी आगे जा सकते हैं।’

2001 के बाद से एक भी सीरीज नहीं हारी टीम इंडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट इतिहास पर नजर डालें तो टीम इंडिया का ओवरऑल रिकॉर्ड्स काफी खराब है। भारतीय टीम ने यहां कुल 51 मैच खेले हैं जिसमें से सिर्फ 9 में ही उसे जीत मिली है। 16 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि 2001 के बाद से ये स्थिति बदल गई। 2001 के बाद टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज में चार सीरीज खेलीं और सभी जीतीं। वेस्टइंडीज एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ