WI vs IND: 'मैं मजबूत होना चाहता हूं', बैटिंग पोजिशन बदलने पर शुभमन गिल ने दिया दिल जीतने वाला बयान
Edited By Bhoopendra Rai

Shubman Gill
Edited By Bhoopendra Rai

Shubman Gill
WI vs IND: शुभमन गिल अभी तक टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेले हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को कप्तान रोहित ने अपना जोड़ीदार बनाया है। ऐसे में गिल का बैटिंग पोजिशन बदला गया है। बैटिंग ऑर्डर बदलने पर शुभमन गिल ने दिल जीतने वाला बयान दिया है।
जब शुभमन गिल से उनके नए बल्लेबाजी स्थान को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि ‘मैंने भारत ए मैचों में नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं कहां बल्लेबाजी करना चाहता हूं? और मैंने कहा कि मुझे नंबर 3 चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है जहां मैं मजबूत होना चाहता हूं। नई गेंद से खेलना हमेशा अच्छा होता है और मेरे पास नई गेंद का अनुभव है।’
https://twitter.com/ICC/status/1679090781292838914?s=20
शुभमन गिल ने आगे कहा कि ‘जब आप नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, तो यह बहुत अलग नहीं होता है, हालांकि इसमें थोड़ा अंतर होता है। टीम में मेरी अब भूमिकाएं अलग-अलग हैं। निश्चित रूप से मैं सीनियर खिलाड़ी के रूप में महसूस नहीं कर रहा हूं।’
दरअसल, टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पहले टेस्ट में बैटिंग करने उतरी तो रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग करने आए। दोनों ने शानदार शुरुआत दिलाई और पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने बिना विकेट के 80 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 150 रन बनाए।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: