हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WI vs IND 1st Test: 'जिसकी सालों से तलाश थी वो मिल गया', रोहित शर्मा ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कही बड़ी बात

विज्ञापन
Rohit Sharma

WI vs IND 1st Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 12 जुलाई यानी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हो रहा है। पहले मुकाबले को लेकर रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ की जमकर तारीफ की। जायसवाल ने आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कमाल की बैटिंग की थी। जिसके बाद उन्हें इस सीरीज के लिए पहली बार टीम इंडिया में चुना गया है।

रोहित ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ में दिया ये बयान

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल को लेकर कहा कि ‘कई सारे खिलाड़ी रहे जो टीम का हिस्सा नहीं बन पाए, लेकिन आप केवल 15-16 खिलाड़ियों का ही चयन कर सकते हैं। हालांकि हर किसी को मौका मिलेगा। भारतीय क्रिकेट को निश्चित तौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाज की सख्त की जरूरत थी और यशस्वी जायसवाल के रूप में हमें वो प्लेयर मिल गया है। वो काफी बेहतरीन दिख रहे हैं’

रोहित ने गिल की तारीफ में कही ये बात

रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ‘शुभमन गिल लगातार अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं और उम्मीद है वो अपना परफॉर्मेंस इसी तरह से जारी रखेंगे। जब इस तरह के युवा खिलाड़ी टीम में आते रहते हैं तो फिर भारतीय क्रिकेट के लिए ये काफी अच्छी बात होती है।’

आईपीएल 2023 में बनाए थे 428 रन

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बैटिंग की थी। उन्होंने 428 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए बढ़िया प्रदर्शन किया था। डोमेस्टिक क्रिकेट के हर एक फॉर्मेट में रन बनाने वाले यशस्वी यासवाल से सभी को ज्यादा उम्मीदें हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें