Rahul Dravid: टीम इंडिया इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे पर है। इसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। चेतेश्वर पुजारा को इस सीरीज में जगह नहीं मिली। टीम का ऐलान होने के बाद सिलेक्शन को लेकर कई दिग्गजों ने सवाल खड़े किए थे। अब टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने टीम सिलेक्शन को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि हर किसी को खुश करना मुश्किल है।’
राहुल द्रविड़ ने अपने बयान में कहा कि ‘जब भी वो टीम का चयन करते हैं तो फिर कोई ना कोई निराश जरूर हो जाता है, क्योंकि हर किसी को लगता है कि उसे टीम का हिस्सा होना चाहिए। द्रविड़ के मुताबिक ऐसे खिलाड़ियों के लिए उन्हें फील होता है लेकिन वो पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हैं।’
हर कोई सफल नहीं हो सकता है
क्रेड क्यूरियस एपिसोड में बातचीत के दौरान राहुल द्रविड़ ने कहा कि ‘वो पूरी तरह से परफेक्ट नहीं हैं और हर किसी को खुश करना मुश्किल है। जिन भी खिलाड़ियों की आप कोचिंग करते हैं उनकी काफी परवाह करते हैं। आप व्यक्तिगत कनेक्शन उनसे बनाने की कोशिश करते हैं। आप चाहते हैं कि हर एक क्रिकेटर सफलता हासिल करे। हालांकि वास्तविकता ये है कि हर कोई सफल नहीं हो सकता है।’
राहुल द्रविड़ ने और क्या कहा…
टीम सिलेक्शन को लेकर राहुल द्रविड़ ने कहा कि कई बार आपको मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं। हर बार जब हम प्लेइंग इलेवन का चयन करते हैं तो फिर लोगों को निराश करते हैं। जिन लोगों को टीम में जगह नहीं मिलती है वो निराश हो जाते हैं। हर बार जब भी हम किसी टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों को चुनते हैं तो बाकी लोगों को लगता है कि उन्हें भी टीम का हिस्सा होना चाहिए। हालांकि हम कम से कम ट्राई तो करते हैं। मैं ये नहीं कह रहा कि मैं पूरी तरह परफेक्ट हूं, क्योंकि आप हर एक खिलाड़ी को नहीं चुन सकते हैं।’
दरअसल, जब से राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, टीम इंडिया का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा। टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार मिली है। टी20 विश्वकप और एशिया कप में भी टीम इंडिया हारी थी।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines