नई दिल्ली: इंग्लैंड की टीम दिसंबर में व्हाइट बॉल सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार है। ये दौरा 3 दिसंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर को खत्म होगा। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने दौरे के पूरे शेड्यूल का ऐलान किया है।दौरे की शुरुआत एंटीगुआ में दो वनडे मैचों के साथ होगी।
बारबाडोस अंतिम ODI की मेजबानी करेगा
बारबाडोस अंतिम ओडीआई की मेजबानी करेगा। इसके बाद 12 दसंबर से 5 मैचों की टी-20 सीरीज शुरू होगी। सीडब्ल्यूआई के मुख्य कार्यकारी जॉनी ग्रेव ने कहा- हम इंग्लैंड मैच शेड्यूल की पुष्टि करने और एक बार फिर से क्रिसमस से पहले व्हाइट-बॉल दौरे के लिए प्रशंसकों का स्वागत करने के लिए खुश हैं। मेजबान देशों को आर्थिक बढ़ावा देने के साथ-साथ हमारे प्रशंसकों को सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वियों में से एक के खिलाफ पसंदीदा खिलाड़ियों में से कुछ को एक्शन में देखने का मौका देगा।
WI vs ENG Head to Head
वनडे में वेस्टइंडीज पर इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है। इन टीमों के बीच पहला सीमित ओवरों का मैच 5 सितंबर 1973 को खेला गया था, जिसे इंग्लैंड ने जीता था। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए 102 एकदिवसीय मैचों में से इंग्लैंड 52 जीत के साथ सबसे आगे है। जबकि टी-20 की बात की जाए तो इन दोनों के बीच हुए 24 मैचों में से 14 में वेस्ट इंडीज ने जीत दर्ज की है।
ये है शेड्यूल
वनडे सीरीज
3 दिसंबर, 3023 पहला वनडे एंटीगुआ
6 दिसंबर, 2023 दूसरा वनडे एंटीगुआ
9 दिसंबर, 2023 तीसरा वनडे बारबाडोस
टी-20 सीरीज
12 दिसंबर, 2023 पहला टी20 बारबाडोस
14 दिसंबर, 2023 दूसरा टी20 ग्रेनेडा
16 दिसंबर, 2023 तीसरा टी20 ग्रेनाडा
19 दिसंबर, 2023 चौथा टी20 त्रिनिदाद
21 दिसंबर, 2023 5वां टी20 त्रिनिदाद
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
7 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
8 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
9 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
10 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
10 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
10 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
11 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines