Virat Kohli-Rohit Sharma: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट मैच देखने को मिलेगा. 10 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो जाएगा. ये मुकाबला 10 से 14 अक्टूबर के बीच चलेगा. अब खबरें सामने आ रही है कि अगले ही दिन भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो जाएगी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए निकलने से पहले दिल्ली आने वाले हैं. वो टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे लेकिन उनकी ड्रेसिंग रूम में एंट्री पर एक तरह से बैन रहेगा. वो टीम इंडिया से जुड़ने के बावजूद उनसे अलग रहेंगे.
टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे विराट-रोहित
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम 15 अक्टूबर को रवाना होने वाली है. भारत का टेस्ट स्क्वाड इस समय दिल्ली में है और उस टीम के ज्यादातर स्टार ऑस्ट्रेलिया दौरे का हिस्सा बनेंगे. इसी वजह से विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर दिल्ली आ जाएंगे. वो 15 तारीख या उससे पहले एक दिन पहले टीम के साथ जुड़ सकते हैं. इसके बावजूद उनकी ड्रेसिंग रूम में नो एंट्री रहेगी.
क्यों ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं बन पाएंगे रोहित-विराट?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट चल रहा होगा. 14 तारीख को टेस्ट का आखिरी दिन होगा और विराट-रोहित इसी दिन या इसके बाद टीम के साथ जुड़ सकते हैं. हालांकि, वो टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं और नियमों के अनुसार, वो ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं बन सकते. अगर उन्हें मैच देखना है, तो उन्हें अलग जगह पर बैठना होगा. मैच के समापन के बाद वो भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए निकल जाएंगे. बड़ी बात यह है कि विराट, श्रेयस, रोहित ड्रेसिंग रूम में नहीं जा सकते लेकिन अगर उन्हें नेट्स में अभ्यास करना है, तो उन्हें मौका मिल सकता है. वो जरूर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण वनडे सीरीज से पहले फॉर्म में आना चाहेंगे.
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया
वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
टेस्ट स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें:- Asia Cup ट्रॉफी ‘चोरी’ के सवाल पर मोहसिन नकवी की बोलती बंद, ‘मुंह छुपाते’ आए नजर, देखें वायरल वीडियो
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
11 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
44 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines