Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला गया था. ईस्ट जोन ने ईशान किशन की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन किया और मुकाबला अपने नाम कर लिया. पहली पारी में मिली बढ़त के बाद ईस्ट जोन को विजेता घोषित कर दिया गया. ईस्ट जोन की ओर से ईशान किशन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार जैसे भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने भी ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व किया था. लेकिन उन्हें मैच फीस शमी और ईशान से कम मिली. आइए जानते हैं इसका कारण.
क्या है बीसीसीआई का नियम?
वैभव सूर्यवंशी ईस्ट जोन के उपकप्तान थे. इसके बावजूद उन्हें कम सैलरी मिली. इसके पीछे की वजह बीसीसीआई का नियम है. BCCI ने इसके लिए 3 क्राइटेरिया बनाए हैं. पहली कैटेगरी में वो खिलाड़ी आते हैं, जिन्होंने 41 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जबकि दूसरी कैटेगरी में वह खिलाड़ी आते हैं, जिन्होंने 21 से लेकर 40 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं. वहीं, तीसरी कैटेगरी में 0 से 20 फर्स्ट क्लास खेलने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.
41 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को फर्स्ट क्लास में प्रतिदिन 60 हजार रुपये मैच फीस के रूप में मिलते हैं, जबकि 21 से 40 फर्स्ट क्लास का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों को 50 हजार रुपये प्रतिदिन मिलते हैं. इसके अलावा 0 से 20 फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 40 हजार रुपये मिलते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिले कम पैसे
वैभव सूर्यवंशी को 0 से 20 मैच खेलने वाली कैटेगरी में आते हैं, इसलिए उन्हें प्रतिदिन 40 हजार रुपये मिले, जबकि ईशान किशन और मोहम्मद शमी 41 से ज्यादा फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाली सूची में आते हैं. इसलिए इन खिलाड़ियों को प्रतिदिन 60 हजार रुपये मिले.
वहीं दलीप ट्रॉफी के फाइनल की प्लेइंग इलेवन में शामिल ईस्ट जोन के खिलाड़ी जैसे, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, अनुकूल रॉय, अभिजीत सरकार और मुकेश कुमार को भी 60 हजार रुपये दिए गए. कुमार कुशाग्र को 50000 रुपये प्रति दिन के हिसाब से सैलरी मिली.
ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन
पहली पारी में ईस्ट जोन ने 163 ओवर बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए थे. ईशान किशन ने 270 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं, जवाब में साउथ जोन 336 रन ही बना सकी. इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 99.2 ओवर में 388/7 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. मुकाबला ड्रॉ हुआ. लेकिन पहली पारी में बढ़त हासिल करने पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया.
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
35 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines