जसप्रीत बुमराह परफॉर्मेंस से क्यों हुए 'गुमराह'? IPL 2026 में विकेटों की याद नहीं आई 'जस्सी'!

Irfan Pathan on Jasprit Bumrah Poor Form: जसप्रीत बुमराह का खराब फॉर्म हर किसी को हैरान कर रहा है, इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरुआती 5 मैचों में उन्हें एक भी विकेट हासिल नहीं हुआ है, ऐसे में इरफान पठान ने उन्हें अहम सलाह दी है.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Why Jasprit Bumrah Went Wicketless in IPL 2026: जसप्रीत बुमराह अभी आईपीएल 2026 के इस सीज़न में खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, लगातार 5 मैचों में उन्हें कोई विकेट नहीं मिला है. मुंबई इंडियंस के इस पेस लीडर ने 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ 0/41 के फिगर के साथ शर्मनाक प्रदर्शन, जिससे टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार कामयाबी के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं.

विज्ञापन

जमकर लुटाए रन

विकेट न ले पाने के अलावा जसप्रीत बुमराह महंगे भी रहे हैं, इस सीजन में उनका इकॉनमी रेट 8.63 रहा है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने इस सिचुएशन पर अपनी राय दी, उनके हालिया अप्रोच का टेक्निकल एनालिसिस किया और सुझाव दिया कि गेंदबाज को बहुत ज्यादा धीमी गेंदें नहीं फेंकनी चाहिए.

विज्ञापन

विकेट की जरूरत

इरफान पठान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘जसप्रीत बुमराह की बॉलिंग से विकेट बहुत जरूरी हैं. उनके फ़ॉर्म में कोई बड़ी दिक्कत नहीं है, लेकिन इस सीज़न में उनकी एवरेज स्पीड तकरीबन 130 किलोमीटर प्रति घंटा रही है. वो तकरीबन 44 फीसदी वक्त में धीमी गेंद का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसका मतलब है कि तकरीबन हर दूसरी गेंद धीमी होती है.’ पठान ने जोर देकर कहा कि बुमराह का पेस में वेरिएशन पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंस उनके असर पर असर डाल सकता है.

विज्ञापन

IPL 2026 में अब तक जसप्रीत बुमराह की परफॉर्मेंस

मुंबई इंडियंस का मैच नंबरविपक्षी टीम(विकेट/रन)
1KKR 0/35
2DC 0/21
3RR 0/32
4RCB 0/35
5PBKS 0/41

विज्ञापन

इरफान पठान ने दी टिप्स

पठान ने जोर देकर कहा कि बुमराह का पेस में वेरिएशन पर बहुत ज्यादा डिपेंडेंस उनके असर पर असर डाल सकता है. उन्होंने कहा, ‘अब जसप्रीत बुमराह ऐसा क्यों कर रहे हैं? मुझे लगता है कि इस पर और गहराई से सोचने की जरूरत है. अगर वो बहुत ज्यादा तेज गेंदें फेंकते हैं और धीमी गेंदों का परसेंटेज कम करते हैं, तो रिजल्ट मिलेंगे. ये बहुत आसान सॉल्यूशन है. बुमराह को कोचिंग की जरूरत नहीं है, लेकिन नंबर्स दिखा रहे हैं कि क्या हो रहा है.’

विज्ञापन

‘स्पीड बढ़ानी होगी’

पठान ने आगे कहा, ’44 परसेंट स्लोअर बॉल और 130 किलोमीटर प्रति घंटे से कम की एवरेज स्पीड का मतलब है कि उन्हें अपनी पेस बढ़ानी होगी. जाहिर है, अगर आप ज्यादा धीमी गेंदें फेंकते हैं, तो आपकी एवरेज स्पीड कम हो जाएगी. लेकिन अगर आप धीमी गेंद का परसेंटेज तकरीबन 35 परसेंट तक ले आते हैं. अगर आप इसे 30 से 35 परसेंट के आसपास रखते हैं और ज़्यादा तेज़ गेंदें फेंकते हैं, तो आपकी धीमी गेंदें ज्यादा असरदार हो जाएंगी. और अगर आपको सीम और स्विंग भी मिलती है, तो आप बैट्समैन को आउट भी कर सकते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ