IPL 2026 Auction: बीसीसीआई पिछले कुछ सालों में आईपीएल ऑक्शन को ज्यादातर विदेश में ही आयोजित करती है. आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन भी 16 दिसंबर को अबु धाबी में हुआ था. जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर इसके पीछे का कारण जानने की होड़ मच गई. कई फैंस ने बीसीसीआई से भारत में आईपीएल ऑक्शन नहीं कराने का कारण पूछा था. आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने अब इस सवाल का जवाब दे दिया है. उन्होंने इसके पीछे का कारण पूरी तरह से साफ कर दिया है.
अरुण धूमल ने सबसे बड़े सवाल का दिया जवाब
दिसंबर 16 2025 के बाद से ही सोशल मीडिया पर ये सवाल बहुत तेजी से घूम रहा था. जिसके बारे में स्पोर्टस्टार से बात करते हुए आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘कभी-कभी बीसीसीआई के लिए आयोजन स्थल का इंतजाम करना बहुत मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इस समय शादियों का सीजन पूरे जोरों पर होता है. आप जानते ही हैं कि इस दौरान भारत में कई द्विपक्षीय मैच खेले जाते हैं, इसलिए हमें कार्यक्रम को उसी हिसाब से तय करना पड़ा. हमने भारत में आयोजन स्थल ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्य से आवश्यक होटल कमरों की संख्या के कारण हम व्यवस्था नहीं कर पाए.’ इस जवाब के बाद अब सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है.
ये भी पढ़ें: BCCI ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन को दी कड़ी चेतावनी! Rajasthan Royals को लगा बड़ा झटका
विमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्शन पर बोले धूमल
WPL 2026 के लिए मेगा ऑक्शन कुछ समय पहले ही हुआ था. उसे भारत में ही आयोजित किया गया था. जिसके बारे में बोलते हुए अरुण सिंह धूमल ने कहा, ‘हमने भारत में डब्ल्यूपीएल की नीलामी आयोजित की थी. हम आईपीएल की नीलामी भी यहीं आयोजित करना चाहते थे, लेकिन आईपीएल अब एक वैश्विक लीग है. यह दुनिया की दूसरी सबसे पैसों वाली लीग है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि हम इसे भारत में आयोजित करें या विदेश में, क्योंकि हमें सभी फ्रेंचाइजी मालिकों और स्टेकहोल्डर की सुविधा और आराम का ध्यान रखना होगा. इन देशों से यह भी काफी मांग है कि हम कम से कम नीलामी उनके देश में आयोजित करें. विश्व स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना हमारी जिम्मेदारी है. इस दिशा में यह एक अच्छा कदम है, क्योंकि इससे उन्हें आईपीएल ऑक्शन की मेजबानी करने का अवसर मिलता है.’
ये भी पढ़ें: Year Ender 2025: साल 2025 में टूटे 10 बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा था पीछे
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
10 mins agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
44 mins agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
53 mins ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 hr agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
2 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
4 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
4 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines