हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम? नई रिपोर्ट में हो गया खुलासा

Team India: टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का 4 अक्टूबर को कार्यकाल खत्म हो गया. उनके जाने के बाद बीसीसीआई ने उनकी जगह लेने के लिए आवेदन मांगे थे. जिसमें स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम नहीं दिया है. जिससे फैंस बहुत ज्यादा हैरान हैं.

विज्ञापन
Parthiv Patel ने चीफ सिलेक्टर पद के लिए नहीं दिया आवेदन (Pic Credit- ANI)

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में सिलेक्टर की तलाश में है. 4 अक्टूबर को पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया है. जिसके कारण ही उनके रिप्लेसमेंट की तलाश फिलहाल चल रही है. बीसीसीआई ने इसके लिए आवेदन मांगा था. जिसमें स्टार खिलाड़ियों ने अपना नाम नहीं दिया है. पहले पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम इस रेस में चल रहा था. लेकिन बाद में उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया. इसके पीछे 3 करोड़ की सैलरी को भी कारण बताया जा रहा है. 

क्यों पार्थिव पटेल ने नहीं दिया अपना आवेदन?  

भारतीय क्रिकेट टीम के नए चीफ सिलेक्टर की फिलहाल तलाश चल रही है. पहले इस पद के लिए पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम चल रहा था. लेकिन उन्होंने बीसीसीआई को अपना आवेदन ही नहीं भेजा. उसके पीछे सैलरी को कारण बताया जा रहा है. दरअसल भारतीय टीम के चीफ सिलेक्टर की सैलरी सिर्फ 3 करोड़ ही है. जिसके कारण ही बड़े नाम इस रोल से बहुत ज्यादा दूरी बनाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से ही पार्थिव पटेल ने अपना आवेदन भी नहीं भेजा.  

दरअसल पार्थिव पटेल मौजूदा समय में कई रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं. आईपीएल में वो गुजरात टाइटंस की कोचिंग स्टाफ से जुड़े हुए है. वहीं उसके बाद वो कमेंट्री करते हुए नजर आते है. जिसके कारण ही वो साल भर में 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेते हैं. अगर वो चीफ सिलेक्टर बने, तो उन्हें ये सभी पद छोड़ना पड़ेगा. जिसके कारण पटेल को बड़ा नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी जगह से उन्होंने अहम भूमिका होने के बाद भी चीफ सिलेक्टर पद में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. 

विज्ञापन

प्रज्ञान ओझा का रास्ता हुआ लगभग साफ 

स्टार खिलाड़ियों के आवेदन नहीं करने के कारण ही मौजूदा समय में कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर की भूमिका निभा रहे प्रज्ञान ओझा को ही ये पद संभालने को मिल सकता है. मौजूदा समय में टीम इंडिया के पास 4 सिलेक्टर है. जिसमें ओझा सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो अजीत अगरकर की जगह पूर्व भारतीय खिलाड़ी रमेश पोवार को मिल सकती है. जितने नए आवेदन आए हैं, उसमें फिलहाल सबसे आगे पोवार ही नजर आ रहे हैं.  

ये भी पढ़ें: रिंकू सिंह की रणजी ट्रॉफी में जबरदस्त बैटिंग, बैक टू बैक शतक लगाकर टीम को संभाला

विज्ञापन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने अब इसको लेकर बड़ा सवाल उठाया है. उनका कहना है कि अगर यही सैलरी रहेगी, तो सुपरस्टार खिलाड़ी इस रोल से हमेशा ही दूरी बनाकर रखेंगे. ऐसे में उनका सुझाव है कि टीम इंडिया के हेड कोच के बराबर की सैलरी ही चीफ सिलेक्टर को मिलनी चाहिए. ऐसा होने पर वीवीएस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे बड़े नाम भी चीफ सिलेक्टर बनना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: 24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या, दोहरा शतक लगाने का टूटा सपना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola