हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Asian Games 2026 में टीम इंडिया ने क्यों नहीं पहनी BCCI जर्सी? सामने आई असली वजह

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टीम ने जापान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. हालांकि इस मैच में भारतीय टीम ने बीसीसीआई की जर्सी नहीं पहनी थी. भारतीय टीम दूसरी जर्सी पहनकर उतरी थी. आइए जानते हैं इसकी वजह.

विज्ञापन
IND W vs JPN W: Image Source/ Screengrab/ SONY

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जापान के खिलाफ 18 सितंबबर को अपना पहला मुकाबला खेला और शानदार जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली. इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हाल ही में भारत ने दुबई में खेले गए महिला एशिया कप 2026 का खिताब श्रीलंका को हराकर जीता था. अब टीम की निगाहें एशियन गेम्स 2026 पर हैं. हालांकि जापान के खिलाफ खेले गए एशियन गेम्स मैच में भारतीय टीम ने बीसीसीआई की जर्सी नहीं पहनी, आइए इसकी वजह जानते हैं.

भारतीय टीम की जर्सी क्यों बदली?

जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने बीसीसीआई की जर्सी नहीं पहनी, बल्कि टीम ने अलग ब्लू जर्सी पहनी थी. आईसीसी या बाइलेट्रल क्रिकेट सीरीज में खिलाड़ी बीसीसीआई की जर्सी कैरी करते हैं. लेकिन एशियम गेम्स में भारतीय दल एक टीम के रूप में उतरता है. इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं. एशियन गेम्स या ओलंपिक में भारतीय एथलीट ‘इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन’ (IOA) के ध्वज तले मुकाबला खेलते हैं. इसलिए नेशनल ओलंपिक एसोसिएशन को प्राथमिकता दी जाती है.

इंटरनेशनल मल्टी-स्पोर्ट्स आयोजनों में एथलेटिक्स हो, कुश्ती, बैडमिंटन, हॉकी या फिर क्रिकेट, देश का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए एक जैसा ही आधिकारिक किट कोड तैयार किया जाता है. इसके अलावा बीसीसीआई की जर्सी पर बड़े-बड़े विज्ञापन और किट मैन्युफैक्चरर के लोगो छपे होते हैं. ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आईओसी के नियम के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी की जर्सी पर कमर्शियल स्पॉन्सर पूरी तरह से बैन होता है. इंटरनेशनल मल्टी-स्पोर्ट्स आयोजनों में किसी भी तरह भारी भरकम का विज्ञापन बैन होता है. इसलिए भारतीय टीम बीसीसीआई की जर्सी पहनकर नहीं उतरी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर ने बताया क्यों वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में नहीं दी जगह

भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता मुकाबला

जापान महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 57 रन बनाए थे. जापान की ओर से सबसे ज्यादा रन अयाका काटो-स्टैफोर्ड ने बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 25 रनों की धीमी पारी खेली. उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. भारत की ओर से श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 10 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. शेफाली वर्मा को भी 2 सफलता मिली थी.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने 5 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. शेफाली वर्मा ने नाबाद 15 गेंदों में 40 रन बनाए. इसके अलावा ऋचा घोष ने नाबाद 6 गेंदों में 12 रन बनाए. भारत ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स क्रिकेट में सेमीफाइनल की चार टीमें तय

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola