ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. इसके साथ ही उनके 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर का भी अंत हो गया. अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए ‘बिग शो’ के नाम से मशहूर 38 वर्षीय मैक्सवेल ने मंगलवार को संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला इसी साल टी20 विश्व कप में ओमान के खिलाफ खेला था. इससे पहले वह वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके थे.
मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 149 वनडे, 130 टी20 इंटरनेशनल और 7 टेस्ट मैच खेले. वनडे में उनके बल्ले से 126.7 के स्ट्राइक रेट से 3,990 रन निकले, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 154.4 के शानदार स्ट्राइक रेट से 2,897 रन बनाए. वह ऑस्ट्रेलिया की दो वनडे विश्व कप और एक टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम का हिस्सा भी रहे.
मैक्सवेल ने बताई संन्यास लेने की वजह
ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को ‘द फाइनल वर्ड’ पॉडकास्ट पर अपने फैसले के पीछे की वजह बताई. उन्होंने साफ किया कि वह सिर्फ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि विक्टोरिया की घरेलू क्रिकेट से भी दूरी बना रहे हैं. मैक्सवेल के मुताबिक, आने वाले 12 से 24 महीनों में युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं. ऐसे में उन्हें लगता है कि अब नई पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना चाहिए.
मैक्सवेल ने यह भी बताया कि अब वह अपने शरीर पर ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं, ताकि करियर के आखिरी दौर में बाकी बचे टूर्नामेंटों में हिस्सा ले सकें. उन्हें उम्मीद थी कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर उन्हें विदाई मैच खेलने का मौका मिलेगा, लेकिन उन्होंने टीम मैनेजमेंट के फैसले को भी समझने की बात कही.
अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक हमेशा रहेगा याद
ग्लेन मैक्सवेल के करियर की सबसे यादगार पारियों में 2023 वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी नाबाद 201 रन की पारी शामिल है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय मुश्किल में फंस गई थी. टीम ने 91 रन तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे और हार लगभग तय नजर आ रही थी.
संबंधित खबरें
पहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
56 mins ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
1 hr agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines