Why Ayush Badoni Must Get a Chance India vs New Zealand 2nd ODI: आयुष बदोनी को पहली बार टीम इंडिया के स्क्वाड में बुलावा आया है क्योंकि वाशिंगटन सुंदर को चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मुकाबलों से बाहर कर दिया गया. भारत मौजूदा सीरीज में 1-0 से आगे है और दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट में होना है, इसलिए बदोनी का प्लेइंग 11 में सिलेक्शन वक्त की मांग है. आइए जानते हैं कि वो कौन-कौन से 4 कारण हैं जिसके मद्देनजर उन्हें वनडे में डेब्यू का मौका मिलना चाहिए.
1. भरोसेमंद मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज
बदोनी नंबर 5 या नंबर 6 पर बैटिंग के लिए पूरी तरह फिट बैठते हैं, जो स्टेबिलिटी और स्पीड दोनों की मांग करती है. लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनकी आईपीएल परफॉर्मेंस काबीलियत को बयां करते हैं. इससे साबित हुआ है कि वो दबाव में रहते हुए तेजी से रन बना सकते हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट और मिडिल ऑर्डर में कई अर्धशतक ये गवाही दे रहे हैं कि शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद वो पारी को स्टेबल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- भारत-न्यूजीलैंड मैच में दिखने वाले बांग्लादेशी अंपायर शरफुद्दौला सैकत आखिर हैं कौन? सोशल मीडिया पर हो रहा बवाल
2. बैलेंस्ड बॉलिंग ऑप्शन
हालांकि बदोनी खास तौर से एक बैटर हैं, लेकिन वो राइट-आर्म ऑफ़-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उनके हालिया घरेलू प्रदर्शन अलग-अलग फॉर्मैट में लगातार विकेट लेने की क्षमता दिखाते हैं. फर्स्ट-क्लास, लिस्ट ए और टी20 क्रिकेट में एक्सपीरिएंस के साथ, उनके शामिल होने से टीम इंडिया के पास एक ऑल-राउंड ऑप्शन की कमी नहीं होगी.
3. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी
वनडे में बदोनी को मौका देना आईसीसी टूर्नामेंट के लिहाज से एक अच्छा ट्रायल हो सकता है. चूंकि अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में वनडे वर्ल्ड कप होने वाला है, ऐसे में किसी युवा खिलाड़ी को मौका देना और उन्हें आजमाना फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
4. टीम इंडिया का फ्यूचर
ऐसा माना जा रहा है कि विराट और रोहित जैसे कई प्लेयर 1 या 2 साल बाद वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे. ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट को इन स्टार के आगे सोचने की जरूरत है. अगर बदोनी को मौका मिले तो वो फ्यूचर के क्रिकेट स्टार बन सकते हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
51 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
2 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
3 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines