Who Will Be Replaced In CSK Playing 11 If MS Dhoni Returns: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का मानना है कि दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी की वापसी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच से पहले कुछ मुश्किल सवाल खड़े कर सकती है. 44 साल के धोनी सीजन की शुरुआत से पहले पिंडली में लगी चोट के कारण टीम के पहले 5 मैच नहीं खेल पाए हैं.
धोनी की वापसी पर सस्पेंस
हाल के अपडेट्स से पता चलता है कि धोनी की पूरी फिटनेस और एक्शन में वापसी इस सीजन में पहले से कहीं ज्यादा करीब है. हालांकि इस बात पर बहुत शक है कि पूर्व कप्तान सनराइजर्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे, लेकिन वो अगले गेम से अवेलेबल हो सकते हैं.
यह भी पढ़ें- नमन धीर ने श्रेयस अय्यर को दिया बेहतरीन फील्डिंग का सबूत, Video में देखें कैसे मायूस हुए PBKS कैप्टन
किसी करेंगे रिप्लेस?
धोनी की वापसी पर सीएसके की संभावित उलझन के बारे में बात करते हुए, बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘वो कमरे में हाथी की तरह हैं. उनकी वापसी पर अभी भी कोई अपडेट नहीं है. लेकिन मुझे लगता है कि वो एसआरएच के खिलाफ नहीं खेलेंगे. वो किसे रिप्लेस करेंगे, ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है, खासकर तब जब उन्होंने अभी-अभी अपना कॉम्बिनेशन तय किया है.’
संजू से छिनेगी विकेटकीपिंग?
सीएसके के की इस सीजन में सबसे खराब शुरुआत हुई, उसने अपने पहले तीन मैच आसानी से गंवा दिए. हालांकि 5 बार की चैंपियन टीम ने पिछले दो मैचों में शानदार जीत के साथ अपनी लय फिर से हासिल कर ली है. एस बद्रीनाथ का मानना है कि अगर एमएस धोनी को वापसी में ज्यादा समय लगता है, तो भी सीएसके ठीक रहेगा, क्योंकि लाइनअप में उनका नया बैलेंस बन गया है. फिर भी पूर्व बैटर ने ये भी कहा कि स्टंप के पीछे इस अनुभवी खिलाड़ी की मौजूदगी से बहुत ज्यादा वैल्यू मिलेगी, भले ही संजू सैमसन को फील्डर के तौर पर खेलना पड़े.
यह भी पढ़ें- क्या हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने कराया MI टीम को इंतजार? वीडियो वायरल होने पर उठने लगे सवाल
‘अभी न लौटें तो भी सही’
बद्रीनाथ ने कहा, ‘अगर वो अभी वापस नहीं आते हैं तो भी ठीक रहेगा. हालांकि उनके फैंस उन्हें वापस चाहते हैं, लेकिन मुझे नहीं पता कि सीएसके मैनेजमेंट इस सिचुएशन को कैसे देखता है. अगर वो वापस आते हैं, तो संजू सैमसन को भी फील्डिंग करनी होगी. लेकिन धोनी की वापसी निश्चित तौर पर एक बूस्ट होगी, खासकर इनटैन्जिबल्स पर.’
वापसी पर धोनी का रोल क्या होगा?
क्रिकेट के कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि चोट से उबरने के बाद अगर एमएस धोनी की वापसी होती है, उन्हें टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर इस्तेमाल किया जा सकता है, क्यों वो खुद प्लेइंग 11 का मौजूदा बैलेंस नहीं बिगाड़ना चाहेंगे. धोनी फिनिशर के तौर पर बैटिंग करने आ सकते हैं, शायद उनके फैंस भी कम से कम इतना तो जरूर उम्मीद करेंगे.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines