समीर रिजवी नहीं, ये IPL लेजेंड हैं येशा सागर के फेवरेट क्रिकेटर, Video के जरिए बताया सच

Yesha Sagar: स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर की पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें की जा रही हैं. दिल्ली कैपिटल्स के यंग क्रिकेटर समीर रिजवी से उनकी कथित नजदिकों की खूब चर्चा हो रही है. इन विवादों के बीच येशा ने अपने फेवरेट क्रिकेटर का नाम लिया है, जो आईपीएल के लेजेंड भी हैं.

Sameer Rizvi Yesha Sagar 2

Sameer Rizvi Yesha Sagar

Who is Yesha Sagar’s Favourite Cricketer: आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी समीर रिजवी और स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर के बीच कथित नजदीकियों को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन इस बीच इस खूबसूरत एंकर ने अपने फेवरेट क्रिकेट का नाम खुलकर बताया है. अगर आप सोच रहे हैं कि रजवी उनके पसंदीदा प्लेयर हैं, तो ये सच नहीं है.

विज्ञापन

येशा सागर के फेवरट क्रिकेटर कौन?

एक इंस्टाग्राम वीडियो में येशा सागर ने ज्योति बुंदेल से बातचीत में कई सवालों के जवाब दिए. सबसे पहले ज्योति ने कहा, ‘आज हम उसकी कहानी बताते हैं, जो सभी क्रिकेटर्स, एक्टर्स को मुश्किल में डालते रहती हैं. और पूछती रहती हैं.’ आइए इनके सवाल जवाब का पूरा ब्योरा आपके सामने पेश करते हैं.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: अभी हाल ही में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप जीता है, तो आप किस कप्तान को चुनेंगी, आप सूर्यकुमार यादव को पसंद करती हैं, या एमएस धोनी?
येशा सागर: एमएस धोनी.

ज्योति बुंदेल: क्या आपने कभी उनका (धोनी) मैच देखा है?
येशा सागर: हां मैंने देखा है. वर्ल्ड कप 2011 देखा है.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: सूर्यकुमार, ये आपको पसंद नहीं करतीं (हंसते हुए).
येशा सागर: (हंसते हुए)

ज्योति बुंदेल: आपको सुबह उठना पसंद है, या देर रात तक जागना?
येशा सागर: सुबह उठना.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: आप सुबह क्या करती हैं.
येशा सागर: मुझे मॉर्निंग का फ्लो पसंद है, चाय पीना, जर्नल लिखना, अपना फोन चेक करना.

ज्योति बुंदेल: आपको स्ट्रीट फूड पसंद है, या फाइन डाइनिंग?
येशा सागर: फाइन डाइनिंग.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: माउंटेन रिट्रीट या बीच क्लब?
येशा सागर: बीच क्लब.

ज्योति बुंदेल: आपका फेवरेट बीच कौन सा है?
येशा सागर: मुझे कैलिफोर्निया का बीच पसंद है.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: यू-ट्यूब व्लॉग या रील्स?
येशा सागर: रील्स.

ज्योति बुंदेल: क्लासिक बॉलीवुड या ग्लोबल पॉप?
येशा सागर: पहले मैं काफी ज्यादा हॉलीवुड देखती थी, लेकिन मैं अब काफी बॉलीवुड मूवीज देख रही हूं.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: ..तो आपकी फेवरेट बॉलीवुड मूवी कौन सी है?
येशा सागर: वीर जारा, मुझे वीर जारा पसंद है

ज्योति बुंदेल: आप मिनिमलिस्ट चिक हैं या ऑल आउट ग्लैम?
येशा सागर: मिनिमलिस्ट.

विज्ञापन

ज्योति बुंदेल: आप अपने फेस पर ऐसा क्या करती हैं, जो लोग जानना पसंद करेंगे.
येशा सागर: मैं क्लींजर का इस्तेमाल करती हूं और हाइड्रेटिंग सीरम लगाती हूं, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन. कभी-कभी में थोड़ा कंसीलर लगाती हूं, जिससे मेरे दाग-धब्बे छिप जाएं.बहुत कम फाउंडेशन यूज करती हूं,और आईलैश कर्ल करती हूं.

ज्योति बुंदेल: आप अचानक ट्रैवल करती हैं, या 10 पेजों की आइटेनरी फॉलो करती हैं?
येशा सागर: अचानक ट्रैवलिंग (हंसते हुए)

विज्ञापन

विवादों को लेकर दिया जवाब

जहां तक समीर रिजवी और उनके रिश्तों की बात है, इस मामले को सोशल मीडिया पर कथित धर्म परिवर्तन का एंगल दिया जा रहा है, हालांकि एंकर ने इशारों इशारों में इन अफवाहों का जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की तस्वीर लगाकर लिखा था, ‘हर उस बात का यकीन न करें, जो आप इंटरनेट पर पढ़ते हैं.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ