IND W vs ENG W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेल रही है. पहली बार लॉर्ड्स के मैदान पर महिला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. जिसके कारण ही ये मुकाबला ऐतिहासिक हो गया है. जहां पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. इस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने धमाकेदार शतक जड़ा है. अब फैंस इस युवा खिलाड़ी के बारे में जानना चाहते हैं.
कौन हैं टीम इंडिया की स्टार यस्तिका भाटिया?
25 साल की उभरती हुई स्टार बल्लेबाज यस्तिका भाटिया लॉर्ड्स में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं. यस्तिका ने सिर्फ 20 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था. साल 2021 में उन्हें सुपरस्टार मिताली राज का टीम इंडिया में रिप्लेसमेंट बोला जा रहा है. हालांकि उनकी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी. लंबे समय से वो टीम इंडिया में खुद को साबित करने का प्रयास कर रही थी. विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस ने यस्तिका भाटिया को डेब्यू का मौका दिया था. हालांकि वहां पर वो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. जिसके बाद अब गुजरात टाइटंस वूमेन के लिए वो खेल रही हैं. यस्तिका भाटिया ने इस मुकाबले में 158 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 14 शानदार चौके थे. पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 12 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: खत्म हुआ ‘बैजबॉल’ युग, बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद ब्रेंडन मैकुलम से छिना टेस्ट हेड कोच का पद
ऐसा रहा है यस्तिका भाटिया का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के लिए यस्तिका भाटिया ने अब तक 28 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 24.67 की औसत से 666 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़ा है. वहीं टी-20 में यस्तिका ने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 19.68 की औसत से 374 रन बनाए हैं. जिसमें 1 अर्धशतक शामिल है. इस मुकाबले को हटाकर देखें तो भाटिया ने 3 टेस्ट मैच में 19.6 की औसत से 98 रन ही बनाए थे. हालांकि इस मुकाबले के बाद अब उनके टेस्ट रिकॉर्ड बहुत ही अच्छा हो जाएगा. हालांकि उन्हें अब इस फॉर्म को आगे भी जारी रखना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: 2 बजे नहीं, इस टाइम पर खेला जाएगा पहला वनडे मुकाबला, खत्म होगा फैंस का इंतजार
संबंधित खबरें
संकट में रविंद्र जडेजा का वनडे करियर, क्या टूटेगा वर्ल्ड कप खेलने का सपना?
9 hrs agoकौन हैं झारखंड के कुमार कुशाग्र? पहली बार टीम इंडिया में मिला मौका
10 hrs agoबीसीसीआई ने एक साथ 3 टीमों का किया ऐलान, जानिए 5 बड़ी बातें
10 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान
12 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम का हुआ ऐलान
12 hrs agoबेंगलुरु में बल्लेबाजों का होगा राज या गेंदबाजों का बोलबाला?
12 hrs agoरणजी ट्रॉफी में उतरेंगे शुभमन गिल, जानें कब और किस टीम से होगा मुकाबला
12 hrs agoआखिरी टी-20 मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के हीरो
13 hrs agoIPL 2027 से कट सकता है इन 4 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का पत्ता
13 hrs agoरायपुर में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे भारत-जिम्बाब्वे के खिलाड़ी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines