IND U19 vs AUS U19: भारत अंडर-19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच 2 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 5 से 7 अक्टूबर के बीच अहमदाबाद में खेला गया. इस मैच में भारतीय टीम की ओर से तन्मय बलोदा ने कमाल का प्रदर्शन किया और 14 विकेट अपनी झोली में डाले. इस तरह उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम को 10 विकेट से जिताने में मदद की. उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी से कमाल कर दिया. आइए जानते हैं कौन हैं तन्मय बलोदा?
कौन हैं तन्मय बलोदा?
तन्मय बलोदा 18 साल के हैं. उनका जन्म हरियाणा के पलवल शहर में साल 2008 में हुआ था. उन्होंने हरियाणा के लिए अंडर-16 भी खेला है. तन्मय लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं. उनकी शानदार गेंदबाजी को देखते हुए हरियाणा के सिलेक्टरों ने तन्मय को रणजी ट्रॉफी भी खेलने का मौका दिया. जनवरी 2026 में उन्होंने हरियाणा की ओर से रणजी खेलते हुए असम के खिलाफ डेब्यू किया था.
14 विकेट लेकर मचाया तहलका
पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और सबसे कम रन भी खर्च किए. उन्होंने 25 ओवर में 32 रन खर्च कर 6 विकेट लिए. इस दौरान तन्मय बलोदा ने 11 मेडन ओवर फेंके. दूसरी पारी में भी उन्होंने अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू चलाया. उन्होंने 19.5 ओवर में 41 रन खर्च कर 8 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी फेंके. इस तरह तन्मय ने एक मैच में 14 विकेट लिए. तन्मय बलोदा को 14 विकेट लेने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.
भारत अंडर-19 ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 ओवर में 174 रन बनाए थे. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज चार्ली हेंडरसन ने बनाए. उन्होंने 147 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. वहीं, 174 रनों के जवाब में उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में 78.4 ओवर में ही 315 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज अभिप्राय बिस्वास ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 62 गेंदों में 73 रन बनाए. वहीं कप्तान यशबरधन चौहान ने 83 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली.
पहली पारी में पिछड़ने के बाद दूसरी पारी में भी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 की टीम खासा प्रभावित नहीं कर सकी. 43.5 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया 151 रनों पर सिमटी, जिसके जवाब में भारत ने बिना किसी विकेट के नुकसान पर 11 रन बनाकर मुकाबला 10 विकेट से जीत लिया.
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
5 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
55 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines