हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रूहानी चेहरा, आंखों में कशिश..कौन है भारत-जिम्बाब्वे मैच की ये मिस्ट्री गर्ल? 'नीली परी' ने कर दिया घायल

Mystery Girl in India vs Zimbabwe Match: भारत और जिम्बाब्वे मैच के दौरान टीवी कैमरा एक मिस्ट्री गर्ल की तरफ मुड़ गया, जिन्होंने नीले रंग का मॉर्डन और स्टाइलिश आउटफिट पहना हुआ था. क्रिकेट फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन?

विज्ञापन
Soundarya Gowda

Who is Soundarya Gowda: लाइव क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर कैमरा कई हसीन चेहरों की तरफ मुड़ जाता है, और फिर वो फेस दर्शकों के दिल और दिमाग में हमेशा के जगह बना लेता है. 26 फरवरी 2026 की शाम को ऐसा ही कुछ हुआ जब टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान चेपॉक स्टेडियम में एक ‘नीली परी’ नजर आई. अब फैंस जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल हैं कौन? तो चलिए हम आपका ये काम आसान कर देते हैं.

कब हुईं कैमरे में कैद?

जब जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस ने 20वें ओवर की तीसरी गेंद हार्दिक पांड्या को फेंकी, तब ऑफ स्टंप की तरफ जाती इस बाउंसर को पांड्या ने बड़ी समझदारी के साथ रोक दिया. अगर जरा सी भी गलती होती तब भारत को एक और झटका लग सकता था. तभी रिप्ले के दौरान टीवी स्क्रीन पर एक खूबसूरत लड़की नजर आई और उनका रिएक्शन वायरल हो गया.

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड्स में दिख रही इस मिस्ट्री गर्ल का नाम सौंदर्या गौड़ा है, जो पेशे से एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी क्वीन हैं. उनका जन्म कर्नाटक के हासन शहर में हुआ था. ये क्यूट हसीना ब्यूटी एंड ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. मैच के दौरान सौंदर्या ने ब्लू स्लीवलेस हॉल्टर नेक टॉप पहना, जिसे हाई वेस्ट ब्लू डेनिम कार्गो जींस पैंट के साथ पेयर किया. खुले बालों और लाइट नेचुरल मेकअप में उनका लुक बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश लग रहा था.

विज्ञापन

जॉब एंड एजुकेशन

एजुकेशन की बात करें तो सौंदर्या गौड़ा ने सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री पूरी की और सिर्फ 21 साल की उम्र में कैंपस प्लेसमेंट के ज़रिए एक मल्टीनेशनल कंपनी में बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर की नौकरी हासिल की. उन्होंने 3 साल तक कॉर्पोरेट वर्ल्ड में खूब तरक्की पाई. भले ही उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की हो, लेकिन उनका दिल हमेशा आर्ट के लिए डेडिकेटेड रहा है.

फेवरेट IPL टीम कौन सी है?

सौंदर्या गौड़ा ने साल 2020 में मिस ग्लोब इंडिया का भी टाइटल जीता है, यहीं से उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा और वो धीरे-धीरे पॉपुलैरिटी की सीढ़ियां चढ़ने लगीं. इन सब के बीच वो क्रिकेट हमेशा उनके दिल के करीब रहा, आईपीएल की बात करें तो वो आरसीबी की डाई हार्ड फैन हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola