नई दिल्ली: चेतन शर्मा ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चीफ सलेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद अब अटकलें तेज हो गई हैं। कहा जा रहा है कि भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिव सुंदर दास को राष्ट्रीय चयन समिति का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में कई खुलासे किए थे, जिसके बाद उन्हें पद से इस्तीफा देना पड़ा।
कौन हैं शिव सुंदर दास?
भुवनेश्वर उड़ीसा में जन्मे 45 साल के शिव सुंदर दास भारत के पूर्व ओपनर हैं। दास ने टीम इंडिया के लिए 23 टेस्ट और 4 वनडे खेले। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में 10 नवंबर 2000 को टेस्ट डेब्यू किया था। जबकि 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे डेब्यू कर चुके हैं। भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने वाले वे उड़ीसा के केवल दूसरे खिलाड़ी बने थे। वह कुछ समय के लिए भारत की पहली पसंद के सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने कई बार सचिन तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत की थी। वह महिला टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Venue: इन 12 शहरों में होंगे IPL के सभी मैच, इंदौर-रायपुर के फैंस के लिए बुरी खबर
टेस्ट में दो शतक जमा चुके हैं दास
दास ने अपने टेस्ट करियर में दो शतक लगाए। खास बात यह है कि उनके दोनों शतक नागपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ आए। हालांकि 2002 में भारत के वेस्ट इंडीज दौरे पर उनके प्रदर्शन ने निराश किया। हालांकि उन्होंने 2006-07 में घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी की और अपना पहला तिहरा शतक लगाया। उस दौर में उड़ीसा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें 30,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
चयन पैनल के मौजूदा लॉट में सबसे ज्यादा मैच
2010-11 में उन्हें न केवल उड़ीसा की कप्तानी से हटा दिया गया था, बल्कि पांच पारियों में सिर्फ पांच रन बनाने के बाद उड़ीसा टीम से भी बाहर कर दिया गया। दास ने अपने करियर में 23 टेस्ट खेले, जो चयन पैनल के मौजूदा लॉट में सबसे अधिक हैं। चेतन और पूरी चयन समिति को पहले ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप से भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। उन्होंने पद के लिए फिर से आवेदन किया और उन्हें अध्यक्ष के रूप में फिर से नियुक्त किया गया।
और पढ़िए – IND vs AUS: मोहम्मद शमी ने दिखाया बड़ा दिल, मैदान में घुसे फैन को इस तरह बचाया
स्वेच्छा से दिया इस्तीफा
कहा जा रहा है कि बीसीसीआई भविष्य में खिलाड़ियों और अधिकारियों के मीडिया से बात करने पर रोक लगा सकता है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने कहा, ‘चेतन ने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को सौंप दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने स्वेच्छा से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया था।’ चेतन बंगाल और सौराष्ट्र के बीच रणजी ट्रॉफी फाइनल के लिए चयन समिति के अन्य सदस्यों के साथ कोलकाता में थे। वे ईरानी कप टीम का चयन करने के लिए वहां गए थे। हालांकि उनका इस्तीफा मंजूर हो जाने के बाद चेतन दिल्ली के लिए रवाना हो गए और यहां हवाईअड्डे पर इंतजार कर रहे मीडिया से बचते हुए निकल गए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
1 hr agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
2 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
3 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines