Who Is Shamar Joseph, IPL 2024 Entry: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में पिछले एक महीने में एक ऐसा सितारा आया है जिसने दो इंटरनेशनल मैच खेलकर ही अपना जलवा दिखा दिया है। उस सितारे का नाम है शमर जोसेफ जो दो मैच खेलकर ही दुनिया की नजरों में आ गया है। अब शमर की आईपीएल में एंट्री हो गई है और 17वें संस्करण के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें साइन कर लिया है। शमर जोसेफ को फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के स्टार पेसर मार्क वुड की जगह टीम में एंट्री करवाई है। पर अगर शमर के जीवन के बारे में और कुछ जानें तो उनका सफर बेहद कठिन रहा है।
बचपन में शमर जोसेफ को लकड़ी काटने वाले फैक्ट्री में काम करना पड़ता था। वहीं जब अपनी जन्मस्थली Baracara से वह न्यू एम्सटर्डम गए तो वहां उन्हें सिक्योरिटी गार्ड तक की नौकरी करनी पड़ी थी। यहां ही उनकी जिंदगी बदल गई तब जब उनकी मंगेतर ने उनसे यह नौकरी छोड़ कर क्रिकेटर पर ध्यान देने के लिए कहा और यहां उनका पड़ोसी बना वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी। वो खिलाड़ी पिछले 2-3 साल से टीम का हिस्सा है और उन्होंने ही शमर जोसेफ की मदद की और क्रिकेट एकेडमी वगैरह में उनका परिचय करवाते हुए मदद की।
कौन है वो वेस्टइंडीज का क्रिकेटर?
हम वेस्टइंडीज के जिस क्रिकेटर की बात कर रहे हैं उनका नाम है रोमारियो शेफर्ड। शमर जोसेफ न्यू एम्सटर्डम में रोमारियो शेफर्ड के पड़ोसी थे। रोमारियो शेफर्ड ने ही जोसेफ की गुयाना क्रिकेट टीम में एंट्री करवाई थी। यहीं से उनकी प्रतिभा जगजाहिर होने लगी। दिग्गज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस की एक बॉलिंग ट्रेनिंग एकेडमी में भी शमर ने काफी कुछ सीखा। इस दौरान घरेलू क्रिकेट में उनका जलवा जारी था फिर वेस्टइंडीज की टी20 लीग सीपीएल में गुयाया अमेजन वॉरियर्स ने शमर को अपने नेट बॉलर के तौर पर चुन लिया।
सीपीएल में खुली किस्मत
उनकी किस्मत यहां भी खुली और कीमो पॉल की इंजरी ने उन्हें टीम में जगह दिला दी। वह सीपीएल 2023 के लिए गुयाना अमेजन वॉरियर्स की मुख्य टीम में आ गए। उन्हें कुछ मैच भी खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपना जलवा बिखेरा। उसी साल गुयाना की टीम सीपीएल चैंपियन भी बन गई। फिर उनकी किस्मत तब खुली जब ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें टीम में चुना गया। उसके बाद जो हुआ वो सबके सामने है। अब यह खिलाड़ी आईपीएल में जलवा बिखेरता नजर आएगा। अगर यहां वह चमके तो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी उनका कमाल देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में सरफराज खान से पहले इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू! टीम इंडिया के लिए बढ़ा सिरदर्द
यह भी पढ़ें- IPL 2024: गाबा का घमंड तोड़ने वाले शमर जोसेफ की आईपीएल में एंट्री, इस फ्रेंचाइजी ने लगाया दांव
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
1 hr agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
1 hr agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
2 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
3 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
12 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
13 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines