Ramesh Powar: टीम इंडिया की चयन समिति में बड़े बदलाव हुए हैं. अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद अब भारतीय क्रिकेट के लिए नई चयन समिति की जिम्मेदारी पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को सौंपी गई है. वहीं, पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार को पुरुष चयन समिति में नया सदस्य बनाया गया है. अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां जीतने समेत कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की थीं. ऐसे में नई चयन समिति से भी काफी उम्मीदें रहेंगी. रमेश पवार के पास क्रिकेट कोचिंग का अच्छा अनुभव है. वह भारतीय महिला टीम के साथ काम कर चुके हैं और उनके कार्यकाल में टीम ने एशिया कप का खिताब जीतने के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी हासिल किया था. आइए जानते हैं कौन हैं रमशे पवार?
कौन हैं रमेश पवार?
रमेश पवार पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज हैं, जिन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले. क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई. वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने मुंबई और गुजरात की टीमों के साथ भी मुख्य कोच के तौर पर काम किया है. बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उन्होंने गेंदबाजी कोच की भूमिका भी निभाई. महिला टीम के साथ उनके कार्यकाल में भारत ने एशिया कप का खिताब जीता और कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक अपने नाम किया. उनके इस अनुभव से पुरुष टीम की चयन प्रक्रिया को भी फायदा मिलने की उम्मीद है.
प्रज्ञान ओझा संभालेंगे चयन समिति की कमान
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति की अगुवाई प्रज्ञान ओझा करेंगे. उनके साथ शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार समिति के सदस्य के रूप में काम करेंगे. चयन समिति का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन, उनकी मौजूदा फॉर्म और टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सही खिलाड़ियों का चुनाव करना है. इसके साथ ही अलग-अलग फॉर्मेट और मुकाबलों के मुताबिक मजबूत टीम संयोजन तैयार करना भी समिति की अहम जिम्मेदारी होगी. अब इस नई टीम पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन कर पारदर्शी फैसले लेने का दबाव रहेगा. यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रज्ञान ओझा की अगुवाई में चयन समिति भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए क्या रणनीति अपनाती है.
संबंधित खबरें
प्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
30 mins ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
1 hr agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
2 hrs agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
2 hrs agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
2 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
3 hrs agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines