Who is Prashant Veer: आईपीएल ऑक्शन में हर बार कई खिलाड़ियों की किस्मत रातोंरात पलटती है. इस बार की नीलामी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है. 20 साल के प्रशांत वीर ने भी ऑक्शन से पहले यह नहीं सोचा होगा कि उनके नाम पर इतनी बड़ी बोली लग सकती है.
प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने और उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया. प्रशांत को रविंद्र जडेजा का रिप्लेसमेंट माना जा रहा है. आइए आपको बताते हैं क्यों प्रशांत के लिए सीएसके ने लुटा डाले करोड़ों रुपये.
प्रशांत वीर की लगी लॉटरी
प्रशांत वीर के लिए बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने शुरू की और इसके बाद रेस में लखनऊ सुपर जायंट्स आई. दोनों टीमों के बीच जोरदार जंग चल ही रही थी कि तभी दौड़ में राजस्थान और सनराइजर्स हैदाबाद भी शामिल हो गई. हैदराबाद और चेन्नई के बीच प्रशांत को खरीदने के लिए होड़ सी मच गई.
प्रशांत के लिए बोली जल्द ही 10 करोड़ के पार पहुंच गई. हालांकि, चेन्नई ने प्रशांत का पीछा नहीं छोड़ा और आखिर में उन्हें 14.20 करोड़ रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया. प्रशांत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी भी बन गए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction: कौन हैं अनकैप्ड खिलाड़ी आकिब नबी डार? जिन पर दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई 8.40 करोड़ की बोली
कौन हैं प्रशांत वीर?
प्रशांत वीर उत्तर प्रदेश की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उनका रिकॉर्ड कमाल का है. 9 टी-20 मैचों में प्रशांत 12 विकेट निकालने के साथ-साथ 167 के स्ट्राइक रेट से 112 रन भी ठोक चुके हैं. प्रशांत अपनी पावर हिटिंग के लिए काफी मशहूर हैं और अंतिम ओवरों में किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं.
सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में खेले 7 मैचों में प्रशांत 169 के स्ट्राइक रेट से 112 रन ठोक चुके हैं, जबकि 9 विकेट भी चटकाए हैं. प्रशांत उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन भी रहे थे. यही वजह है कि सीएसके ने उन पर बड़ा दांव खेला है.
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
58 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
2 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
3 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
4 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines