Team India: भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारी तो दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने रेड बॉल और वाइट बॉल क्रिकेट में अलग-अलग कोच की वकालत की थी. जिससे टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर खुश नहीं नजर आए. जिसके कारण ही उन्होंने पार्थ को अपने काम से काम रखने को कह दिया. इसके अलावा उन्होंने जिंदल को क्रिकेट से बाहर का भी बोल दिया. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर गौतम बहुत ज्यादा ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं. फैंस अब खेल की दुनिया में पार्थ जिंदल के योगदान को बता रहे हैं.
खेल जगत में क्या है पार्थ जिंदल का योगदान?
पार्थ जिंदल जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के फाउंडर हैं. पार्थ जिंदल 6 अलग-अलग टीमों के मालिक हैं. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स के अलावा, दुबई कैपिटल्स, प्रिटोरिया कैपिटल्स, दिल्ली कैपिटल्स की महिला टीम है. इसके अलावा वो फुटबॉल में बेंगलुरु एफसी टीम के भी मालिक हैं. वहीं कबड्डी लीग में वो हरियाणा स्टीलर्स के भी मालिक हैं. इतना ही नहीं जिंदल की जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी सपोर्ट करती है. इन खिलाड़ियों में नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है. जेएसडब्ल्यू से स्पांसर हुए खिलाड़ियों ने 1 ओलंपिक मेडल, 3 वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन गेम्स में 5 मेडल, कॉमनवेल्थ गेम्स में 17 मेडल जीते हैं. ऐसे में पार्थ जिंदल का खेल की दुनिया में बहुत बड़ा योगदान है.
ये भी पढ़ें: MS Dhoni का नया ‘रहस्यमयी’ बंगला: आसमान छूता, दिखेगा सबको, पहुंचेगा कोई नहीं!
बहुत बड़े बिजनेसमैन भी हैं पार्थ जिंदल
स्पोर्ट्स में अपने योगदान के अलावा पार्थ जिंदल बहुत बड़े बिजनेसमैन भी हैं. उनकी कंपनी जेएसडब्ल्यू ग्रुप भारत में बहुत बड़ी है. जिसमें जेएसडब्ल्यू सीमेंट, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, जेएसडब्ल्यू यूएसए, जेएसडब्ल्यू पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स, इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट, जेएसडब्ल्यू वेंचर फंड, एमजी मोटर इंडिया और जेएसडब्ल्यू डिफेंस एंड एयरोस्पेस जैसी कंपनियां शामिल हैं. फिलहाल इस विवाद में भी पार्थ जिंदल को बहुत ज्यादा सपोर्ट मिल रहा है. हालांकि अभी भी उनके जवाब का सभी इंतजार कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: क्या हर्षित राणा का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना है पक्का? गौतम गंभीर के बयान के बाद शुरू हुई चर्चा
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines