हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह? जो बना रफ्तार का सूरमा, युवराज सिंह से लेकर सचिन तेंदुलकर तक हर कोई कर रहा सलाम

Who is Gurindervir Singh: भारत के स्टार धावक गुरिंदरवीर सिंह ने 100 मीटर रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है. इस कारनामे के साथ ही पूरे देशभर में उनकी जमकर तारीफ हो रही है. सचिन तेंदुलकर से लेकर युवराज सिंह जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने भी उनकी जमकर तारीफ की है.

विज्ञापन

Who is Gurindervir Singh: भारत में क्रिकेट को लेकर जोश और जुनून हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. देशभर में इस समय आईपीएल 2026 की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचने का काम किया है. वो भारत के सबसे तेज 100 मीटर रेस पूरी करने वाले धावक बन गए हैं. उन्होंने 100 मीटर रेस को सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ उन्होंने इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है. उनकी इस दौड़ को देख दिग्गज क्रिकेटर भी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए. इस नेशनल रिकॉर्ड के बनते ही तारीफों का तांता लगा गया है. 

युवराज से लेकर सचिन तक ने दी बधाई

गुरिंदरवीर सिंह के इस कारनामे के बाद उनके लिए बधाइयों का तांता लग गया है. भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर गुरिंदरवीर सिंह के लिए लिखा, “गुरिंदरवीर की यह कामयाबी बेहद गौरवशाली और अविश्वसनीय है। सचिन ने देश के इस नए चैंपियन को भविष्य में भी इसी रफ्तार से आगे बढ़ते रहने और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं”

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने गुरिंदरवीर सिंह के के इस ऐतिहासिक कारनामे को लेकर लिखा, “100 मीटर रेस में 10.09 सेकंड का शानदार नेशनल रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने के लिए गुरिंदरवीर सिंह को बधाई. वैश्विक मंच पर भारत को ऐसे पल रचते देखकर गर्व होता है और इससे भी ज्यादा गर्व पंजाब को देखकर होता है, जो देश को हिम्मत, जुनून और पक्के इरादे वाले निडर एथलीट देने की अपनी शानदार विरासत को लगातार आगे बढ़ा रहा है. आपकी यह उपलब्धि एक पूरी नई पीढ़ी को यह विश्वास दिलाने के लिए प्रेरित करेगी कि भारतीय स्प्रिंटिंग दुनिया के सर्वश्रेष्ठ एथलीटों में से एक है.”

विज्ञापन

सहवाग ने भी बांधे तारीफों के पुल

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी गुरिंदरवीर सिंह की इस उपलब्धि से काफी खुश नजर आए. उन्होंने लिखा, “हमारी नौसेना के अधिकारी, गुरिंदरवीर सिंह ने रांची में चल रही 29वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर स्प्रिंट में 10.09 सेकंड के शानदार समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है. यह भारत के लिए अत्यंत गर्व का विषय है.”

कौन हैं गुरिंदरवीर सिंह?

गुरिंदरवीर सिंह पंजाब के जालंधर जिले से आते हैं. उन्होंने छठी क्लास में ही एथलेटिक्स की प्रैक्टिस करना शुरू कर दिया था. गुरिंदरवीर के इस मुकाम तक पहुंचने में उनके पिता का अहम योगदान रहा है. उनके पिता कमलजीत सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई हैं और साथ ही वॉलीबॉल खिलाड़ी रह चुके हैं. 

विज्ञापन

उन्होंने अपने करियर में शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया. गुरिंदरवीर ने अंडर-18 एथलेटिक्स में नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इसके बाद उन्होंने अंडर-19 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. उन्होंने इसके बाद अपना शानदार सफर जारी रखा. अंडर 20 में में गुरिंदरवीर ने 100 मीटर दौड़ 10.35 सेकंड में पूरी कर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था. 

ये भी पढ़िए- 15 छक्के, 252.30 का स्ट्राइक रेट…T20 इंटरनेशनल में आया हमजा खान का तूफान, ध्वस्त हुए कई विश्व रिकॉर्ड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola