Who is Sunny Sandhu: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर सनी लियोनी की तस्वीर शेयर की, जिसके बाद क्रिकेट फैंस कंफ्यूज हो गए. इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की फोटो पोस्ट होते ही फैंस के मन में कई तरह के सवाल उठने लगे. हालांकि, फैंस ने इसकी मीनिंग को डिकोड भी कर लिया. दरअसल ‘ऐश अन्ना’ ने एक कोलाज फोटो शेयर की थी, जिसमें एक तरफ सनी लियोनी और दूसरी तरफ चेन्नई का साधु स्ट्रीट दिख रहा था. लोगों ने जबरदस्त मजे लिए, लेकिन पता लगा लिया कि यहां सनी संधू की बात हो रही है.
कौन हैं सनी संधू?
जाहिर सी बात है कि अश्विन के इस पोस्ट से एक गुमनाम से क्रिकेटर सनी संधू अचानक चर्चा में आ गए. आइए जानते हैं कि वो कौन हैं. दरअसल वो तमिलनाडु के यंग क्रिकेटर हैं जिन्होंने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी-20 डेब्यू किया है. उन्होंने महज 2 मुकाबले खेले, लेकिन वो फैंस की नजरों में आ गए. हर कोई उनकी बैटिंग स्टाइल और ऑल राउंड एबिलिटी का कायल हो गया. उम्मीद है कि अगर कोई आईपीएल टीम यंग फिनिशर और फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की तलाश करेगी, तो संधू का नाम उनके जेहन में जरूर आएगा.
IPL मिनी ऑक्शन में संधू का नाम
अब सनी संधू आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन से पहले चर्चा की बड़ी वजह बन गए हैं, जिसमें उन पर 30 लाख रुपये की बेस प्राइस पर बोली लगाई जाएगी. उनकी तेज-तर्रार फिनिशिंग एबिलिटी और उनको लेकर बढ़ती दिलचस्पी इस साल के ऑक्शन में यंग टैलेंट की तलाश कर रही फ्रेंचाइजियों को अट्रैक्ट कर सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘भाई साहब, ये किस लाइन में आ गए आप?’ सनी लियोनी की फोटो शेयर कर फंस गए अश्विन, पोस्ट वायरल…
22 साल के हैं संधू
क्रिकेटर सनी संधू का जन्म 15 अक्टूबर 2003 को हुआ था और उनकी उम्र अभी 22 साल है. वो दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मीडियम-फास्ट बॉलर हैं, इसलिए वो एक प्रोपर ऑल-राउंडर माने जाते हैं. उनका प्लेइंग रोल उन्हें दोनों डिपार्टमेंट में योगदान देने की इजाजत देता है, जो मॉडर्न टी20 फॉर्मेट में बहुत जरूरी है. अपने करियर में अब तक, उन्होंने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एसकेएम सलेम स्पार्टन्स और सिएकेम मदुरै पैंथर्स के लिए खेला है. हालांकि वो अभी भी प्रोफेशनल सर्किट में नए हैं, संधू ने पहले ही ये दिखा दिया है कि उनके पास प्रेशर में परफॉर्म करने की क्षमता है.
मैच विनिंग परफॉर्मेंस
हाल ही में वो चर्चा में तब आए जब 8 दिसंबर 2025 को उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच जिताउ प्रदर्शन किया था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, संधू ने सिर्फ 9 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 333.33 था. ये अटैकिंग परफॉर्मेंस उस वक्त आई, जब तमिलनाडु को आखिरी ओवर में जल्दी रन बनाने की जरूरत थी. उन्होंने साई सुदर्शन को सपोर्ट किया, जिन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए. इस मैच में तमिलनाडु ने 3 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- NZ vs WI: बीच मैच भयानक चोट लगने के बाद स्टार खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती, अधूरा रह गया ये सपना!
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
1 hr agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
2 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
2 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
4 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines