WPL 2027 Auction: कोच्चि में हुई महिला प्रीमियर लीग 2027 के ऑक्शन में इतिहास रचा गया है. दिल्ली कैपिटल्स ने महज 15 साल की ऑलराउंडर उमा काशवी को अपनी टीम में शामिल किया है. उमा काशवी महिला प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे छोटी खिलाड़ी हैं. उन्होंने अंशु नागर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें पिछले साल दिल्ली ने ही खरीदा था. अंशु नागर भी 15 साल की उम्र में महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन में बिकी थीं, लेकिन उमा काशवी उनसे 3 महीने छोटी हैं.
उमा काशवी कौन हैं?
उमा काशवी कर्नाटक की रहने वाली हैं. वो हाल ही में भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा रहीं. श्रीलंका अंडर 19 टीम के खिलाफ उन्होंने 3 टी20 मैचों में 4 विकेट हासिल किए. फिलहाल वो कर्नाटक अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं. बता दें इस खिलाड़ी ने सिर्फ 12 साल की उम्र में नाम कमा लिया था. उमा ने 2 साल की उम्र में जूनियर क्लब-स्तरीय इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ दिया था.
लंगूर ने किया था हमला
22 अक्टूबर, 2026 के दिन उमा काशवी लंगूर के हमले की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं. नागपुर के VCA स्टेडियम में महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उनपर एक लंगूर ने हमला कर दिया था. काशवी बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रही थीं और लंगूर उनकी तरफ दौड़ा, जिसके बाद उमा काशवी संतुलन खो बैठीं और मैदान पर गिर गईं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.
WPL 2027 ऑक्शन में बिकने वाली खिलाड़ियों की लिस्ट
सोफी मोलिन्यूक्स, यूपी वॉरियर्स, 1.1 करोड़ रुपये
किरण नवगिरे, दिल्ली कैपिटल्स, 75 लाख रुपये
जेस जोनासेन, आरसीबी, 40 लाख रुपये.
जी. कमलिनी, गुजरात जायंट्स, 40 लाख रुपये.
ग्रेस हैरिस, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.
तेजल हसबनीस, आरसीबी, 30 लाख रुपये.
ओरला प्रेंडरगैस्ट, गुजरात जायंट्स, 30 लाख रुपये.
स्नेह राना, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.
आशा सोभाना, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.
क्लो ट्रायॉन, आरसीबी, 30 लाख रुपये.
सुषमा वर्मा, यूपी वॉरियर्स, 30 लाख रुपये.
श्वेता सेहरावत, मुंबई इंडियंस, 20 लाख रुपये
अक्षिता भगत, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये
कैथरीन ब्राइस, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये
सानिका चालके, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये
मनाली दक्षिनि, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये
वृंदा दिनेश, आरसीबी, 10 लाख रुपये
किर्स्टी गॉर्डन, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये
लतिका इनामदार, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये
दिशा कसात, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये
उमा काशवी, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये,
नाजमा खान, दिल्ली कैपिटल्स, 10 लाख रुपये
सहाना पवार, यूपी वॉरियर्स, 10 लाख रुपये
समाइरा राघव, गुजरात जायंट्स, 10 लाख रुपये,
भारती रावल, मुंबई इंडियंस, 10 लाख रुपये
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
33 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines