Virat Kohli: विराट कोहली फिलहाल भारत के लिए केवल वनडे ही खेलते हैं. टेस्ट और टी-20आई से वह संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. विराट कोहली भारत के लिए कई सालों से नंबर-3 की भूमिका निभा रहे हैं. इस स्थान पर खेलते हुए उन्होंने कई बड़े मुकाम हासिल किए और उन्हें चेज मास्टर का टैग भी मिला. कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर चल रहे हैं. ऐसे में उनके संन्यास के बाद नंबर-3 पर किस बल्लेबाज को मौका मिलना चाहिए. इसका जवाब भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने दिया है.
वसीम जाफर ने दिया जवाब
वसीम जाफर का मानना है कि विराट कोहली के संन्यास के बाद वनडे में नंबर-3 पर तिलक वर्मा को मौका देना चाहिए. वह कोहली के सही उत्तराधिकारी हो सकते हैं. जाफर ने तिलक की खूब तारीफ की है. जाफर ने कहा कि तिलक की प्रतिभा को देखकर बहुत अच्छा लगता है. उन्होंने पहले नंबर-3 पर शतक बनाया था. लेकिन अब वह नंबर-5 और 6 पर उन्होंने अपने आप को शानदार तरीके से ढाल लिया है. उन्होंने कहा कि जब रोहित शर्मा संन्यास लेंगे तो उनकी जगह यशस्वी जायसवाल लेने के लिए तैयार हैं. लेकिन विराट की जगह मुझे लगता है कि तिवक वर्मा ही लेंगे. उनका प्रथम श्रेणी में रन बनाने का औसत लगभग 55 का है. इसलिए वह तीनों ही प्रारूप में आसानी के साथ फिट बैठ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
विराट कोहली के लिए आखिरी होगा विश्व कप
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए आखिरी वनडे के बाद ब्रॉडकास्टर से बात की, जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे लिए वनडे विश्व कप 2027 आखिरी होगा. उन्होंने आगे कहा कि आगामी वर्ल्ड कप में मेरा लक्ष्य है कि मैं अपना सब कुछ झोंक दूं. मेरा लक्ष्य विश्व कप जीतना है और इसके लिए जो भी करना पड़े, मैं पूरी तरह से तैयार हूं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
तिलक के अलावा इस नाम की भी चर्चा
तिलक वर्मा के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी नंबर 3 पर वनडे में अजमाया जा सकता है. क्योंकि गायकवाड़ को जब भी मौका मिलता है वह शानदार बल्लेबाजी करते हैं. भारतीय टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं. गायकवाड़ ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने आखिरी मैच में अर्धशतकीय पारी भी खेली. इसके अलावा पहले और दूसरे मैच में वह नाबाद पवेलियन लौटे. गायकवाड़ ने भारत के लिए अब तक 12 वनडे मैचों की 11 पारियों में 36.56 की औसत के साथ 329 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं.
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
18 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
51 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines