Blessing Muzarabani And Richard Ngarava: क्रिकेट के गेम में हम अक्सर प्लेयर्स की परफॉर्मेंस और रिकॉर्ड्स की बात करते हैं, लेकिन आज हम खिलाड़ी की ऐसी खूबी के बारे में बताएंगे जो उन्हें कुदरती तौर पर मिली है. क्या आप जानते हैं कि इस वक्त दुनिया के सबसे ऊंची हाइट वाले गेंदबाज कौन हैं, जो इस वक्त टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेल रहे हैं.
दुनिया में सबसे ज्यादा हाइट वाले बॉलर्स कौन हैं?
आईसीसी के मुताबिक ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगारवा इस वक्त दुनिया के सबसे टॉलेस्ट बॉलर्स हैं. मुजरबानी की हाइट 6 फीट 8 इंच और नगारवा की हाइट 6 फीट 6 इंच है. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही क्रिकेटर्स जिम्बाब्वे की टीम में ही हैं, और मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे हैं.
कुर्सी पर खड़े होकर लिया इंटरव्यू
9 फरवरी को जिम्बाब्वे और ओमान के मैच के बाद स्पोर्ट्स एंकर क्रिस्टल आर्नोल्ड ने दोनों खिलाड़ियों का इंटरव्यू लिया, मजेदार बात ये रही कि प्रेजेंटर ने कुर्सी पर खड़े होकर सवाल पूछे. क्रिस्टलने कहा, ‘मैं इस वक्त दुनिया के 2 सबसे ज्यादा हाइट वाले गेंदबाजों के साथ खड़ी हूं, जब में बाउंस कहती हूं, तो वो कहते हैं?’ इस पर खिलाड़ियों ने जवाब दिया, ‘हाउ हाई’
जब एंकर ने पूछा कि आज बॉलिंग करना कैसा रहा, तो रिचर्ड नगारवा ने कहा, ‘ये बेहतरीन आउटिंग रही, समझिए कि हम वहां गए और अपनी टीम के लिए टोन सेट किया, और इस बात को एनश्योर किया कि हमें पावरप्ले में ज्यादा से ज्यादा विकेट मिले, यही एक चीज हमारे दिमाग में चल रही थी, ये काफी अच्छा रहा.’
जब एंकर ने पूछा कि इस विकेट पर बाउंस कैसे मिला तब ब्लेसिंग मुजरबानी ने कहा, ये काफी बेहतरीन रहा, जब मैंने रिचर्ड को देखा, कि काफी अच्छा बाउंस मिल रहा है, तब मुझे लगा कि यहां खेलने के लिए कुछ है. मैं काफी खुश हूं कि हमने इन हालात को खुद के फेवर में किया,
क्रिस्टल आर्नोल्ड ने पूछा, ‘आपने अच्छी पेस के साथ शुरुआत की, जो देखने में काफी शानदार था, और ब्रेन बेनेट की तरफ से वो कैच कैसा था? इस पर मुजरबानी ने कहा, ये काफी बेहतरीन था, वो काफी दूर थे, और मैं काफी खुश हूं कि वो उन्होंने वो विकेट गिराया.’
एंकर ने नगारवा ने पूछा कि उनके लिए मैच मोमेंट क्या रहा, इस पर प्लेयर ने कहा, ‘ये कैच उनमें से एक था, अगर ईमानदारी से कहूं तो, मेरा मैच का सबसे शानदार पल रहा जब ब्लेसिंग ने दाईं तरफ डाइव किया, उन्होंने कुछ ऐसा किया, जो वो आमतौर पर नहीं करते हैं, लेकिन ऐसा देखना अच्छा रहा, अगर कोई फास्ट बॉलर ऐसा डाइव करता है, तो वो ये कोशिश करता है कि कुछ रन बचाए जा सकें, यही मेरे लिए एक बड़ा मोमेंट रहा.’
एंकर ने किया दोनों प्लेयर्स से मजाक
फिर क्रिस्टल आर्नोल्ड ने कहा, ‘क्या दिन था, क्या मैच था, जिम्बाब्वे को जीत मिली, गाइज, आपलोग वो गाना गाना पसंद करते हैं, ‘आई विश आई वाज लिटिल बिट टॉलर’ इस पर नगारवा ने कहा, ये असल में हमारे लिए काफी नॉर्मल है, हमलोग लोगों की हाइट को देखते हैं, और हमलोग सभी चीजों को नॉर्मलाइज कर देते हैं. हमारे पास कुछ कहने को नहीं है. शायद हमलोग ऐसी ख्वाहिशें करते, कि हम ज्यादा ऊंचे होते (हंसते हुए), लेकिन हम लोग कंफर्टेबल हैं, और जहां जाते हैं एन्जॉय करते हैं.’ आखिर में एंकर ने मजाक में कहा, क्या आप मेरी आंखों में देख सकते हैं, और मैं आपकी आंखों में देख सकती हूं.. वेल डनट
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines