हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

किस स्कूल में पढ़ते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी? टीम इंडिया को U19 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब होगी 'अग्निपरीक्षा'

Vaibhav Sooryavanshi Education: वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की जीत में उनका अहम किरदार था. अब वैभव सूर्यवंशी के सामने एक और बड़ी चुनौती है. वो क्रिकेट के साथ पढ़ाई पर भी फोकस करते हैं. क्रिकेट की परीक्षा तो उन्होंने पास कर ली और U19 वर्ल्ड चैंपियन बन गए. अब पढ़ाई के मामले में उनके सामने अग्निपरीक्षा है.

विज्ञापन
किस स्कूल में पढ़ते हैं वैभव सूर्यवंशी?

Vaibhav Sooryavanshi Education: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब टीम इंडिया ने अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से करारी हार थमाई और छठी बार ये ट्रॉफी जीती. टीम इंडिया की जीत में वैभव सूर्यवंशी का काफी अहम किरदार था. टूर्नामेंट में सूर्यवंशी का प्रदर्शन धमाकेदार रहा और फाइनल में उन्होंने 175 रनों की तूफानी पारी खेली. वैभव मात्र 14 साल के हैं और लगातार फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. सूर्यवंशी सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि पढ़ाई पर भी फोकस करते हैं. टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद अब पढ़ाई के मामले में भी उनकी अग्निपरीक्षा होगी.

वैभव सूर्यवंशी किस स्कूल में पढ़ते हैं?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के अलावा पढ़ाई पर भी पूरी तरह ध्यान देते हैं. वो बिहार के समस्तीपुर जिले के हैं. सूर्यवंशी ताजपुर ब्लॉक के डॉक्टर मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में पढ़ते हैं. क्रिकेट पर फोकस करने के कारण वो स्कूल कम जाते हैं लेकिन उन्हें अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलता है. वो भी अपनी पढ़ाई को मैनेज करते हैं. वैभव ने खुद बताया है कि वो क्रिकेट प्रैक्टिस के अलावा कोचिंग भी जाते हैं.

ये भी पढ़ें:- सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 प्लेयर्स के साथ BCCI ने की ‘नाइंसाफी’! 1 खिलाड़ी दो बार जिता चुका है ICC ट्रॉफी

विज्ञापन

वैभव देने जा रहे अग्निपरीक्षा

वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में नवीं कक्षा पार की और अभी वो क्लास 10 में हैं. अब उनके सामने सबसे बड़ी परीक्षा है. वो CBSE क्लास 10 की बोर्ड एग्जाम देने वाले हैं. मात्र 7 दिन बाद उनकी परीक्षा शुरू हो जाएगी. 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 तक वो अपनी पढाई पर ध्यान देंगे और परीक्षा पास करके अच्छे अंक लाने की कोशिश करेंगे.

वैभव सूर्यवंशी का U19 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 7 मैच खेले और 439 रन बनाए. उन्होंने 62.7 के औसत से रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट इसी बीच 169.49 का रहा. इस टूर्नामेंट में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक लगाए. टूर्नामेंट में उन्होंने 41 चौके और 30 छक्के जड़ दिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में इन 5 खिलाड़ियों की लगी गई ‘लॉटरी’! बोर्ड के फैसले से हुई बल्ले-बल्ले

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola