IND vs NZ: भारतीय टीम इस साल ही न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. लगभग एक महीने से ज्यादा भारतीय टीम न्यूजीलैंड में समय बिताएगी. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 5 मैचों की टी-20 सीरीज, 5 मैचों की वनडे सीरीज और 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. 22 अक्टूबर से दौरे की शुरुआत होगी. भारतीय टीम के न्यूजीलैंड दौरे के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग पर बड़ा अपडेट सामने आया है.
किस चैनल पर होगा लाइव प्रसारण?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, वहीं, सोनी लिव पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर आप कई भाषाओं में कमेंट्री का मजा ले सकते हैं.
22 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच होगी टी-20 सीरीज
22 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. इसके अलावा दूसरा मुकाबला 26 अक्टूबर को होने वाला है. वहीं, तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाएगा, चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को खेला जाना है, जबकि सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा.
इसके बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को खेला जाना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा. चौथा मुकाबला 13 नवंबर को, जबकि आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को खेला जाएगा.
टी-20 और वनडे के बाद 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर से शुरू होगा. दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 27 नवंबर से, जबकि आखिरी मुकाबले की शुरुआत 27 नवंबर से होगी.
भारत के लिए टेस्ट सीरीज अहम
भारतीय टीम के लिए आगामी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज काफी अहम है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 फाइनल को देखते हुए ये सीरीज भारत के लिए अहम है. भारतीय टीम को WTC 2025-27 में अब 8 मैच खेलने हैं. ऐसे में भारत को 7 मुकाबले जीतने जरूरी हैं. अगर भारतीय टीम 8 में से 2 टेस्ट मैच गंवा देती है तो उसका WTC फाइनल खेलने का सपना टूट जाएगा. न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय टीम घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी. ये सीरीज भी टीम इंडिया का लिए अहम है. भारत को एक टेस्ट मैच भी गंवाना भारी पड़ सकता है.
भारतीय टीम इससे पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021 और 2023 का फाइनल खेल चुकी है. भारत को साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल गंवाना पड़ा था, जबकि साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था.
संबंधित खबरें
कोहली का 'WWE अवतार', सीना के स्टाइल में न्यूजीलैंड प्लेयर्स को चिढ़ाया
6 mins agoIPL टीमें खुश नहीं, फिर भी जारी रहेगा इम्पैक्ट प्लेयर' रूल, हुआ खुलासा
56 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी संभाल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoनीतीश कुमार रेड्डी वनडे सीरीज से बाहर, देखें टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
1 hr agoपाकिस्तान के खिलाफ 183 नहीं, विराट ने अपनी इस पारी को बताया सबसे बेस्ट
2 hrs agoहार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
3 hrs ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
3 hrs agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
3 hrs agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
5 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines