Rohit-Virat Match LIVE Streaming: विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. भारतीय टीम के दोनों ही सितारे सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं और BCCI ने उन्हें फॉर्म में बने रहने के लिए 50 ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहा है. रोहित और विराट, दोनों के आने से टूर्नामेंट को लेकर फैंस का रोमांच बढ़ गया है. बताया जा रहा है कि हिटमैन और किंग इस टूर्नामेंट में शुरुआती दो मैच खेलेंगे. आइए जानते हैं कि उनके मैच कब, कहां और कैसे देखे जा सकते हैं.
कब-कब मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा?
रोहित शर्मा को मुंबई की विजय हजारे ट्रॉफी स्क्वाड में जगह मिली है और MCA ने क्लियर किया है कि रोहित सिर्फ दो मैचों के लिए टीम में उपलब्ध रहेंगे. मुंबई का पहला मैच 24 दिसंबर यानी कल सिक्किम के खिलाफ होने वाला है. यहां रोहित शर्मा खेलते हुए नजर आ सकते हैं. इसके बाद मुंबई की भिड़ंत 26 दिसंबर को उत्तराखंड से होने वाली है. ये रोहित का टूर्नामेंट में आखिरी मैच हो सकता है.
आप नीचे मुंबई का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं:
विराट कोहली के मैच कब होंगे?
रोहित शर्मा की तरह ही विराट कोहली भी शुरुआती दो मैच खेलेंगे. दिल्ली का पहला मैच आंध्र प्रदेश के खिलाफ 24 दिसंबर और दूसरा मुकाबला गुजरात के खिलाफ 26 दिसंबर को होने वाला वाला है. विराट कोहली दोनों मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे. दिल्ली के लिए विराट 15 साल के लंबे इंतजार के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं, जो अपने आप में एक बड़ी बात है.
आप नीचे दिल्ली का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं:
कब, कहां और कैसे देखें रोहित-विराट के मैच?
रोहित शर्मा और विराट कोहली 24 एवं 26 दिसंबर को खेलेंगे. उनके मैचों का लाइव प्रसारण होने वाला है. विजय हजारे ट्रॉफी के सभी मैच सुबह 9 बजे शुरू होने वाले हैं. दोनों बड़े स्टार्स के मैचों का आनंद स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव लिया जा सकता है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर भी मैच को स्ट्रीम किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें:- IPL का रोमांच फेल करेगी विजय हजारे ट्रॉफी! हर एक टीम में भरे हैं चैंपियन सितारे, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
2 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines