हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी इस दिन खेलेंगे अपना अगला मैच! सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को कर देंगे चकनाचूर, नोट कर लीजिए तारीख

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका A के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में बल्लेबाजी से तबाही मचाई. सभी यह जानना चाहते हैं कि सूर्यवंशी अब मैदान पर कब उतरेंगे. आइए संभावित तारीख पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन
वैभव कब खेलेंगे अगला मैच? (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi Next Match: वैभव सूर्यवंशी ने ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से सबका ध्यान आकर्षित किया. सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 94 रनों की यादगार पारी खेली और इंडिया A को श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वैभव मौजूदा समय में दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर हैं और हर कोई उन्हें खेलते हुए देखना पसंद करता है. ट्राई नेशन सीरीज के बाद सभी के मन में यही सवाल है कि सूर्यवंशी अब मैदान पर कब उतरेंगे.

वैभव सूर्यवंशी अगला मैच कब खेलेंगे?

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2026 में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते भारतीय T20I टीम में जगह मिली. वो आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ होंगे और यहां उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टीम दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया इस सीरीज को इंग्लैंड दौरे की तैयारी के रूप में देख सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को चांस दे सकते हैं. वो 26 या 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- 6, 6, 6, 6, 6 और OUT! एक ओवर में 6 छक्के जड़ने से चूका KKR का स्टार बल्लेबाज, VIDEO ने तोड़ा फैंस का दिल

विज्ञापन

तगड़ी फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. सूर्यवंशी ने बुमराह और हेजलवुड जैसे गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में भी वैभव ने दिखाया कि वो कितनी अच्छी फॉर्म में हैं. ऐसे में उन्हें नजरअंदाज करना कठिन होगा. इंग्लैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण सीरीज से पहले वैभव को बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है. उन्हें बड़ी सीरीज से पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव दिलाना अय्यर-गंभीर की जिम्मेदारी होगी.

डेब्यू करते ही तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने सबसे युवा पुरुष खिलाड़ी हैं. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया था. वैभव सूर्यवंशी अभी 15 साल के हैं. आयरलैंड के खिलाफ अगर उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला, तो सचिन तेंदुलकर का सालों पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा ने 15 साल 239 की उम्र में डेब्यू किया था. वैभव उन्हें भी पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्रिकेट के मैदान पर ‘हाई-वोल्टेज’ ड्रामा! कीरोन पोलार्ड से भिड़ा सुपर किंग्स का खिलाड़ी, VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola