हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AFG सीरीज से बाहर होने के बाद क्या कर रहे हैं विराट कोहली? नए वीडियो ने उड़ाए फैंस के होश!

Virat Kohli: अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली हिस्सा नहीं लेंगे. हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण कोहली बाहर हो गए हैं. सभी के मन में सवाल है कि श्रृंखला से बाहर होने के बाद कोहली क्या कर रहे हैं. कोहली के एक नए वीडियो ने फैंस को हैरान कर दिया है.

विज्ञापन
विराट का खास वीडियो आया सामने (Image Credit: Instagram/rashidtheartist and AI Generated-Right One)

Virat Kohli: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज से विराट कोहली बाहर हो चुके हैं. कोहली को हैमस्ट्रिंग में चोट आई थी और इसी कारण वो अगले कुछ हफ्तों तक बाहर रहेंगे. विराट भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं और सभी यह जानना चाहते हैं कि वो क्रिकेट से दूर रहने के दौरान क्या कर रहे हैं. अब एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें विराट कोहली एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस उनके इस नए अंदाज को देखकर शॉक हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

IND vs AFG सीरीज से बाहर होने के बाद क्या कर रहे विराट?

विराट कोहली भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं लेकिन अभी वो भारत में ही हैं. विराट का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एकदम नए लुक में नजर आ रहे हैं. कोहली ने अपने बालों का रंग थोड़ा बदल दिया है और उन्होंने अब छोटे बाल रखने का फैसला किया है. कोहली एक्शन से दूर होने के बीच न सिर्फ वापसी की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि कमबैक के लिए अपना नया लुक भी तैयार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- शर्मनाक हार के बाद इंडिया की प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 3 बड़े बदलाव, कप्तान तिलक वर्मा लेंगे बड़ा फैसला!

विज्ञापन

विराट कोहली कब करेंगे मैदान पर वापसी?

विराट कोहली को IPL 2026 के फाइनल में चोट आई थी. उनकी चोट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, इसी वजह से BCCI ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे स्क्वाड में शामिल कर लिया था. हालांकि, बाद में पता चला कि कोहली पूरी तरह फिट नहीं हैं और सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट नहीं हो पाए. इसी वजह से विराट को आराम दिया गया और उनकी जगह स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट तेजी से रिकवरी कर रहे हैं और वो इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रही वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में बना सकते हैं बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनेंगे दूसरे भारतीय खिलाड़ी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola