Rohit-Virat Age 2027 World Cup: रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के अंत पर हैं. दोनों ने टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट ले लिया है. वो अब सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. फैंस रोहित-विराट को 2027 का वर्ल्ड कप खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, फॉर्म और प्रदर्शन के साथ-साथ उम्र भी उनका टेंशन बढ़ाएगी. आयु से फिटनेस का काफी करीबी नाता है. सबसे बड़ा सवाल है कि 2027 के वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा और विराट कोहली की उम्र कितनी होगी.
2027 वर्ल्ड कप तक क्या होगी रोहित-विराट की उम्र?
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही एक दशक से ज्यादा समय से वनडे टीम का सबसे अहम हिस्सा हैं. दोनों ने साथ मिलकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. हालांकि, अब वो अपने करियर के अंत पर है और सिलेक्टर्स भी उनसे आगे बढ़ रहे हैं. रोहित शर्मा अब वनडे के कप्तान भी नहीं हैं. शुभमन गिल को ये कमान सौंप दी गई है. रोहित शर्मा इस समय 38 साल के हैं और विराट कोहली 3 हफ्तों बाद 37 साल के हो जाएंगे. इस हिसाब से देखा जाए, तो रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप तक 40 साल के हो जाएंगे और विराट की उम्र 39 होगी.
ये भी पढ़ें:- ‘ट्रॉफी चोर’ मोहसिन नकवी की पूर्व ICC अंपायर ने उड़ाई धज्जियां, कहा- कौन है वो…ऐसा कोई रूल नहीं
फॉर्म के साथ-साथ उम्र भी बढ़ाएगी टेंशन!
रोहित शर्मा और विराट कोहली का सिलेक्शन अब फॉर्म के आधार पर होगा. कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि दोनों को अब अगर टीम इंडिया में बने रहना है, तो अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा. फॉर्म के अनुसार ही अब उनका चुनाव होगा. हालांकि, उम्र भी इन दोनों की टेंशन बढ़ाएगी. दोनों अब बेहद कम क्रिकेट खेलते हैं. पिछले 7-8 महीनों से उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है.
उनके लिए क्रिकेट के हिसाब से फिटनेस को बनाए रखना मुश्किल रहने वाला है. वो साल में IPL के अलावा चुनिंदा क्रिकेट खेलेंगे. हालांकि, उन्हें अपने शरीर को गेम रेडी रखना होगा. फॉर्म के साथ-साथ फिटनेस और उम्र भी विराट-रोहित की टेंशन बढ़ा सकती है. उन्हें इस बात का ध्यान रखते हुए ही अगले दो साल तक आगे बढ़ना है. अगर उनकी फिटनेस सही रही, तो वो जरूर 2027 का वर्ल्ड कप खेल सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: लाहौर टेस्ट में भारी लापरवाही, पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में घुसा अंजान शख्स, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
58 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines