Handling The Ball Rule Cricket: क्रिकेट की दुनिया में आउट होने के कई तरीके होते हैं। पिछले कुछ दिनों से नए-नए तरीकों पर काफी चर्चा हो रही है। पिछले महीने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान जहां टाइम आउट का नियम चर्चा में आया था। वहीं अब बांग्लादेश और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के दौरान हैंडलिंग द बॉल का नियम चर्चा में आ गया है। दरअसल हैंडलिंग द बॉल अब Obstructing The Field के तहत ही नियम में आता है। बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम को ढाका में टेस्ट मैच के दौरान इस तरह आउट दिया गया।
कैसे आउट हुए रहीम?
बांग्लादेश ने 47 के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने पारी को संभाला। स्कोर 104 तक पहुंच गया था तब ही पारी के 41वें ओवर में काइल जैमीसन की ऑफ स्टंप के बाहर जाती एक गेंद को रहीम ने प्लेड किया और गेंद को हाथ से रोक लिया। इसके बाद कीवी खिलाड़ियों ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट दिया। उन्हें हैंडलिंग द बॉल के लिए ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिया गया। आइए अब जानते हैं कि क्या है पूरा नियम?
यह भी पढ़ें- BAN vs NZ: टाइम आउट के बाद ‘हैंडलिंग द बॉल’ पर विवाद, मुश्फिकुर रहीम को दिया गया आउट; देखें पूरा Video
क्या है ICC का पूरा नियम?
अगर आईसीसी के पूरे नियम की बात करें तो 2017 में हैंडलिंग द बॉल को ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड (OBS) के तहत नियम बनाया गया था। वैसे तो OBS में आउट होने के कई तरीके होते हैं लेकिन यह नया तरीका 2017 में जुड़ा था। अब जानते हैं कि इस पर आईसीसी के संविधान में क्या लिखा है:-
- आईसीसी के संविधान के 37.1.1 क्लॉस के मुताबिक, अगर कोई बैटर क्रीज के बाहर है और फील्डर द्वारा थ्रो किए जाने पर गेंद का रास्ता रोकता है या शब्दों से खिलाड़ी को प्रभावित करता है, इसके लिए उसके आउट दिया जाता है।
- वहीं आईसीसी के संविधान के 37.1.2 क्लॉस में बताया गया है कि, अगर स्ट्राइकर किसी गेंद को खेलने के बाद उसे अपने दूसरे हाथ से रोकता है या पकड़ता है जिसमें बल्ला नहीं है, तो उसे हैंडलिंग द बॉल के तहत आउट दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, बाहर हो सकता है स्टार खिलाड़ी!
यह दोनों ही आईसीसी के नियम Obstructing The Field के तहत माने जाते हैं। वहीं गेंद को बल्ले से दो बार मारने का नियम आईसीसी के लॉ 34 में आता है। 2017 में इसके नियम बनाए जाने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहली बार किसी खिलाड़ी को ऐसे आउट दिया गया। वहीं टेस्ट क्रिकेट में 2017 से पहले कुल 7 खिलाड़ियों को हैंडलिंग द बॉल के लिए आउट दिया जा चुका था। जबकि मुश्फिकुर रहीम इस तरह आउट दिए जाने वाले पहले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
21 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
44 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines