IND-W vs AUS-W Semifinal: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत आज ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी है. कंगारू टीम का प्रदर्शन इस विश्व कप में कमाल का रहा है और टीम ने बिना कोई मैच गंवाए सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. वहीं, दूसरी ओर मेजबान होने के बावजूद हरमनप्रीत एंड कंपनी गिरते-पड़ते हुए अंतिम चार तक पहुंची है. सेमीफाइनल की मेजबानी नवी मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम करेगा.
हालांकि, फैन्स के लिए बुरी खबर यह है कि नवी मुंबई में पिछले कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है और सेमीफाइनल मैच वाले दिन भी मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहने वाला है. अब ऐसे में अगर इस महामुकाबले में बारिश विलेन बनती है, तो भी टीम इंडिया को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. हम क्यों ऐसा कह रहे हैं वो आइए आपको समझाते हैं.
सेमीफाइनल में आज हुई बारिश तो फिर क्या?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. एक्यूवेदर की मानें तो 30 अक्टूबर को भी बारिश सेमीफाइनल मुकाबले में विलेन साबित हो सकती है. हालांकि, इसके बावजूद भी टीम इंडिया को घबराने की जरूरत नहीं है.
ये भी पढ़ें: Women’s World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर, अकेले पलट सकती हैं मैच का पासा
ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 30 अक्टूबर को अगर लगातार बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाता है, तो मैच के लिए रिजर्व-डे रखा गया है. यानी सेमीफाइनल मुकाबला 31 अक्टूबर को भी खेला जा सकता है. वहीं, अगर 30 अक्टूबर को बारिश की आंख मिचौली के चलते मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो भी बचे हुए मुकाबले को 31 अक्टूबर को पूरा कराया जाएगा.
रिजर्व-डे पर भी बरसे बादल तो कौन पहुंचेगा फाइनल?
अब अगर 31 अक्टूबर यानी रिजर्व-डे पर भी झमाझम बारिश जारी रहती है, तो फिर ऑस्ट्रेलिया को फाइनल मैच का टिकट मिल जाएगा. कंगारू टीम ने ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को हराया था. इसके साथ ही प्वाइंट्स टेबल में भी ऑस्ट्रेलिया हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी से ऊपर रही थी. यही वजह है कि रिजर्व-डे बारिश के कारण धुलने की स्थिति में कंगारू टीम बिना खेले ही एक और खिताब के करीब पहुंच जाएगी.
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
21 mins agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
1 hr ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
1 hr agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
2 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
4 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
5 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
6 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
13 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines