IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज काफी रोमांचक हो गई है. पहला मैच भारत ने आठ विकेट से जीता. वहीं दूसरे मुकाबले में विंडीज ने छह विकेट से बाजी मारी. दूसरे मैच में तो वेस्टइंडीज ने 250 का स्कोर चेज कर दिया. दोनों टीमों के बीच अब तीसरा टी20 मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा. सबसे बड़ी बात है कि इस ग्राउंड में पहली बार दोनों टीमों के बीच टी20 मैच होने वाला है. कहा जा रहा है कि इंदौर में भी खूब रन बनेंगे. वहां की पाटा पिच पर बल्लेबाज धमाल मचा सकते हैं. खैर आपको बताते हैं कि होलकर स्टेडियम में हुए पिछले चार मैचों में क्या-क्या हुआ.
पिछले चार मैचों में बने खूब रन
होलकर स्टेडियम में भारत के ज्यादा टी20 मुकाबले नहीं हुए है. वहां पर अब तक चार ही टी20 मैच खेले गए हैं. करीब 19 महीने पहले भारत ने होलकर स्टेडियम में अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला था. भारत ने पहला मुकाबला 22 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रन बनाए थे. रोहित शर्मा ने 118 रनों की शानदार पारी खेली थी. टीम इंडिया को 88 रनों से जीत मिली थी. इसके बाद 7 जनवरी 2020 को भारत ने इस स्टेडियम में अपना दूसरा टी20 मैच खेला. इस बार भी सामने श्रीलंका की टीम थी. श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142 रन बनाए थे. भारत ने मुकाबला आसानी से 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था. केएल राहुल ने 45 रनों की पारी खेली थी.
ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में हसन महमूद ने रचा इतिहास, हैट्रिक लेने वाले बने बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज
अफगानिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच में मिली जीत
होलकर स्टेडियम में तीसरा मुकाबला 4 अक्टूबर 2022 को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया था. साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 223 रन बनाए. मैच में राइली रोसू ने शतक लगाया था. इस मैच में भारत की खराब बल्लेबाजी देखने को मिली थी. भारत की टीम 178 रनों पर आउट हो गई. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. अफ्रीका ने 49 रनों से मैच जीता. भारत ने आखिरी मुकाबला 14 जनवरी 2024 को अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. भारत को मुकाबले में 173 रनों का लक्ष्य मिला था. टीम इंडिया ने 6 विकेट शेष रहते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया था. यशस्वी जायसवाल ने मैच में 68 रनों की पारी खेली थी. वहीं शिवम दुबे ने भी नाबाद 63 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे में लगातार हुए फ्लॉप, न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होना लगभग तय
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
28 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
50 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
3 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines