टेस्ट में नो-बॉल फ्री-हिट पर क्या बोले सुनील गावस्कर? आईसीसी को दिया ये सुझाव

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने खूब नो गेंदें फेंकी थी. जिसके बाद अब टेस्ट में नो बॉल करने पर फ्री हिट मिलने की चर्चा होने लगी. अब गावस्कर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और आईसीसी को खास सुझाव भी दिया है.

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

सुनील गावस्कर कमेंट्री के दौरान/ Image Credit: Screengrab/ Jiohotstar

Sunil Gavaskar: हाल ही में भारतीय टीम ने श्रीलंका का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की. दूसरे टेस्ट मैच को भारतीय टीम अपने नाम नहीं कर सकी और मुकाबला ड्रॉ हुआ था. ये मैच कोलंबो में खेला गया था, जहां पर भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने खूब नो गेंद फेंकी, जिसके बाद टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री हिट मिलने की चर्चा होने लगी. अब भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन

सुनील गावस्कर ने क्या कहा?

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल पर फ्री हिट देना चाहिए. अब गावस्कर ने इस मसले पर चुप्पी तोड़ी है. गावस्कर का मानना है कि टेस्ट में नो बॉल पर फ्री हिट नहीं मिलना चाहिए. इससे बल्लेबाजों को रन बनाना और भी आसान हो जाएगा. नो बॉल डालने पर गेंदबाज खुद नियंत्रित हो सकते हैं.

विज्ञापन

उन्होंने मिड डे में लिखे गए अपने लेख में कहा “भारतीय गेंदबाजों की ओर से फेंकी जा रही नो-बॉल पर काफी चर्चा हो रही है. इस पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि इससे खेल का रूप बदल सकता है. खेल के कुछ ही पहलू ऐसे हैं जो पूरी तरह से खिलाड़ियों के नियंत्रण में होते हैं, और बल्लेबाज का गार्ड लेना और गेंदबाज का नो-बॉल न फेंकना ऐसे ही दो पहलू हैं. खिलाड़ी जब इंटरव्यू के लिए आते हैं तो वे अपने नियंत्रण में रहने वाली चीजों के बारे में बात करते हैं. आज, रन-अप को मापने के लिए टेप उपलब्ध होने के कारण, गेंदबाजी के पास क्रीज को पार करने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए,”

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा और सारांश जैन ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच में काफी नो गेंदें फेंकी थी. जडेजा साल 2021 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में 85 से अधिक नो गेंद फेंक चुके हैं.

विज्ञापन

जुर्माने का दिया सुझाव

गावस्कर ने टेस्ट में नो बॉल करने पर जुर्माने का सुझाव दिया. उन्होंने लिखा “गावस्कर ने नो बॉल करने पर फ्री हिट की जगह जुर्माना लगाने की बात कही. उन्होंने आगे कहा, ” नो बॉल को लेकर अन्य जुर्माने भी हो सकते हैं, उदाहरण के लिए, थ्रो के लिए पीछे न हटना या मैदान पर न किए गए किसी अन्य नियम का पालन न करना, जिस पर पूरी टीम मतदान कर सकती है कि जुर्माना लगाया जाए या नहीं. यह एक मजेदार प्रकिया भी हो सकती है और टीम के बीच संबंध को और मजबूत कर सकती है.”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ